टीवी सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा में इन दिनों काफी उठापटक देखने के मिल रही है। पिछले दिनों कई बड़े एक्टर्स ने इस शो को अलविदा कह दिया है। पहले टप्पू का किरदार निभा रहे भव्य गांधी ने शो छोड़ा। उसके बाद सोनू का किरदार निभा रहीं निधि भानुशाली भी शो से अलग हो गईं। इस बीच खबर आ रही है कि एक और किरदार ने इस शो को बाय-बाय कह दिया है।
बीते काफी समय से शो की लीड एक्ट्रेस दिशा वकानी शो से गायब हैं। कई बार उनके आने के संकेत मिले लेकिन बाद में दर्शकों के हाथ निराशा लगी। इस बीच खबर आ रही है कि तारक मेहता का उल्टा चश्मा में 'बावरी' का किरदार निभा रहीं एक्ट्रेस मोनिका भदौरिया ने भी शो छोड़ने का ऐलान कर दिया है।
3 of 5
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah
- फोटो : Social Media
स्पॉटबॉय की खबर के मुताबिक, मोनिका अपनी पे स्केल से खुश नहीं थीं। वो शो के मेकर्स से लगातार पैसे बढ़ाने की मांग कर रही थीं। लेकिन लंबे समय तक भी बात न बनने पर उन्होंने शो को अलविदा कह दिया। शो छोड़ने की बात को मोनिका ने कंफर्म भी किया है।
4 of 5
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah
- फोटो : Social Media
शो छोड़ने के बारे में मोनिका ने कहा, 'हां, मैंने शो को अलविदा कह दिया है, लेकिन मैं इसके बारे में बात नहीं करना चाहती।' उन्होंने कहा, 'शो और इसके कैरेक्टर मेरे दिल के बहुत करीब हैं। मैं एक बेहतर पे स्केल की तलाश में थी लेकिन वे इसके लिए सहमत नहीं थे। मुझे इस शो में वापस आने में कोई आपत्ति नहीं है अगर वो मेरा पे-स्केल बढ़ा देते हैं तो, लेकिन मुझे नहीं लगता कि ऐसा होगा। हां, मैं अब शो का हिस्सा नहीं हूं।'
5 of 5
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah
- फोटो : Social Media
बता दें कि मोनिका ने 6 साल पहले इसी शो से अपना टीवी डेब्यू किया था। 20 अक्टूबर 2019 को उन्होंने आखिरी बार शूट किया था और अब एक महीना हो चुका है। शो में उनके किरदार को काफी पसंद किया जा रहा था। उनका बात-बात पर बोलना 'हाय-हाय गलती से मिस्टेक हो गई' लोगों को खूब हंसाता है।