थानोस किसी एक फिल्म के खलनायक का नाम नहीं है बल्कि मार्वेल यूनिवर्स के एक ऐसे विलेन का नाम है जिससे लड़ने के लिए पूरे यूनीवर्स के सुपरहीरो यानि एवेंजर्स को एक साथ आना पड़ा था। वहीं एक लड़ाई तो एवेंजर्स हार भी गए थे लेकिन आखिरी लड़ाई में उन्हें जीत मिली थी। मार्वेल की इस फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिला था। हालांकि थानोस जब से लोगों की नजरों में आया है तबसे उसे लेकर कई मीम्स बन चुके हैं।
तारक मेहता: थानोस को पाठ पढ़ाते दिखे जेठालाल के 'बापूजी', चंपक चाचा का ये वीडियो देख हो जाएंगे लोट पोट
इसके बाद थानोस नीचे बैठ जाता है और वो बाबूजी से माफी मांगने लगता है और फिर वो भी दूसरे सुपरहीरोज की तरह गायब हो जाता है। दरअसल ये मीम उस सीन पर बना है जहां एवेंजर्स एंडगेम के आखिरी सीन में थानोस और आयरन मैन के बीच लड़ाई होती है और थानोस को लगता है कि सारे स्टोन्स उसे मिल गए हैं लेकिन सारे स्टोन्स आयरन मैन को मिल जाते हैं।
इसी सीन पर चंपक चाचा का वीडियो बनाया गया है जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। डेली डोज ओवर पेज द्वारा साझा किए गए इस वीडियो में कमेट्स भी काफी शानदार नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'बापूजी अचानक से कहां से आ गए'। एक यूजर ने लिखा, 'अरे ऐसे तो हमने सोचा ही नहीं था'। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को खूब देखा जा रहा है।
बता दें कि अमेरिकी सुपरहीरो फिल्म एवेंजर्स एंडगेम साल 2019 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में दिखाया गया था कि मार्वेल सिनेमैटिक यूनिवर्स के सभी सुपरहीरो जैसे आयरन मैन, थॉर, कैप्टन अमेरिका, ब्लैक विडो. हॉकआई एक साथ उसे हराने आते हैं। इस फिल्म के साथ ही आयरन मैन और कैप्टन अमेरिका की कहानी खत्म हो गई थी।
वहीं बात करें 'तारक मेहता' शो की तो ये शो लंबे समय से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। शो में जेठालाल, चंपक चाचा, तारक मेहता, बबीता जी, अय्यर भाई और टप्पू सभी किरदारों को फैंस का खूब प्यार मिलता है। शो की मुख्य किरदार दया भाभी यानि दिशा वकानी लंबे समय से शो से गायब हैं और फैंस बहुत जल्द उनके लौटने की राह देख रहे हैं।