फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Taarak Mehta: बैंक की नौकरी छोड़ 'जेठालाल' की दुकान में काम करने आए बाघा, पहले निभाते थे छोटे-मोटे किरदार

Fri, 17 Sep 2021 03:45 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Fri, 17 Sep 2021 03:45 PM IST
विज्ञापन
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah baagha aka tanmay vekaria earned four thousand rupees in bank job
तन्मय वेकारिया - फोटो : Instagram

तारक मेहता का उल्टा चश्मा पिछले 13 सालों से लगातार अपने दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। इस शो का हर किरदार लोगों के दिल के काफी करीब है। साल 2008 में शुरू हुए इस शो ने हर कलाकार को घर-घर में पहचान दी। हर किरदार की तरह शो में एक और किरदार है जिसने न सिर्फ अपनी मासूमियत से लोगों का दिल जीता बल्कि वो बाघा बनकर घर-घर में लोकप्रिय हुए। जी हां हम बात कर रहे हैं तन्मय वेकारिया की। जो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में बाघा की भूमिका निभा रहे हैं। लेकिन आपको बता दें कि इस भूमिका के लिए उन्हें कई पापड़ बेलने पड़े थे।



इतनी कम थी तन्मय की सैलरी

इस शो में काम मिलने से पहले तन्मय इतनी कम सैलरी में काम करते थे जिसे सुनने के बाद आप भी हैरान हो जाएंगे। तन्मय वेकारिया एक निजी बैंक में बैंकर थे और इस नौकरी के लिए उन्हें सिर्फ चार हजार रुपए मिलते थे। वह एक मार्केटिंग एक्जिक्यूटिव के रूप में काम कर चुके हैं। लेकिन तन्मय के पिता एक अभिनेता थे और वो हमेशा से एक अभिनेता ही बनना चाहते थे।

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah baagha aka tanmay vekaria earned four thousand rupees in bank job
तन्मय वेकारिया - फोटो : Instagram

छोटी-छोटी भूमिकाओं से की शुरुआत

बता दें कि तन्मय ने अपने करियर की शुरुआत छोटे-छोटे किरदारों के साथ की थी। उन्होंने इसी शो में इससे पहले ऑटो ड्राइवर, टैक्सी ड्राइवर, इंस्पेक्टर और टीचर का अलग-अलग किरदार निभाया। साल 2010 में उन्हें बाघा की भूमिका मिली जिसने उन्हें घर-घर में फेमस कर दिया। इस किरदार को करने के हामी भरना बाघा की जिंदगी का सबसे बेहतरीन निर्णय साबित हुआ। 13 साल के बाद आज भी वह अपने किरदार को बहुत ही बखूबी से निभा रहे हैं।

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah baagha aka tanmay vekaria earned four thousand rupees in bank job
तन्मय वेकारिया - फोटो : Instagram

15 साल तक किया थिएटर

गुजरात के रहने वाले तन्मय वेकारिया ने 15 साल तक कई गुजराती थिएटर में काम किया। अपने पिता से विरासत में मिली इस अभिनय कला का इस्तेमाल बाघा उर्फ तन्मय ने बहुत ही बखूबी से किया। तन्मय ने अपने हर किरदार को इतनी सादगी और बारीकी से निभाया कि उन्हें देखने वाले बस देखते ही रह गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah baagha aka tanmay vekaria earned four thousand rupees in bank job
तन्मय वेकारिया - फोटो : Instagram

फिल्मों में भी किया काम

बता दें कि तन्मय ने इससे पहले फिल्मों और गुजराती सीरियल में अपना हुनर दिखा चुके हैं।  वह गुजराती कॉमेडी नाटक 'घर घर नी वात' में काम किया था। इसके अलावा वो साल 2017 में रिलीज हुई फिल्म समय चक्र टाइम स्लॉट में भी नजर आ चुके हैं।

विज्ञापन
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah baagha aka tanmay vekaria earned four thousand rupees in bank job
तन्मय वेकारिया - फोटो : Instagram
जेठालाल के खास हैं बाघा


तारक मेहता का उल्टा चश्मा में बाघा की भूमिका निभाने वाले तन्मय  वेकारिया जेठालाल के खास बने हुए हैं। जोकि जेठालाल की दुकान में काम करने वाले नंदू काका का रिश्तेदार है। इस शो में उनकी भूमिका को काफी पसंद किया जाता है। बाघा का ना सिर्फ बोलचाल का एक तरीका है बल्कि उनका एक अलग ही अंदाज है।
 

 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed