अमिताभ बच्चन बड़े पर्दे के अलावा छोटे पर्दे पर भी फैंस का दिल बखूबी जीत रहे हैं। छोटे पर्दे पर शो 'कौन बनेगा करोड़पति' को दर्शकों को खूब प्यार मिल रहा है। शो अलग अलग वजहों से सुर्खियों में बना रहता है। ऐसे में एक बार फिर शो सुर्खियों में हैं और इस बार वजह हैं तनुश्री दत्ता।
दरअसल केबीसी के हालिया एपिसोड में अभिनेत्री तनुश्री दत्ता को लेकर एक सवाल पूछा गया। सवाल में तनुश्री का एक क्लिप सुनाया गया जिसके जवाब में अमिताभ ने कंटेस्टेंट को चार विकल्प दिए। विकल्प में तनुश्री दत्ता, टीना दत्ता, कंगना रनौत और मंदाना करिमी का नाम शामिल रहा।
3 of 5
kbc 11
- फोटो : social media
क्लिप में तनुश्री वर्कप्लेस पर यौन उत्पीड़न की बात कर रही थीं। कंटेस्टेंट ने सही जवाब दे दिया। जिसके बाद अमिताभ ने अधिक जानकारी देते हुए बताया कि तनुश्री दत्ता ने फेमिना मिस इंडिया का खिताब जीता था और फिर वह फिल्मों में आईं।
4 of 5
Tanushree Dutta
- फोटो : amar ujala mumbai
अमिताभ की इतनी बात सुनकर कंटेस्टेंट ने कहा कि तनुश्री दत्ता बहुत बहादुर हैं। कंटस्टेंट की बात सुनकर अमिताभ ने कहा कहा कि हां वे बहुत- बहुत बहादुर हैं। शो केबीसी में बतौर सवाल शामिल होने पर और अमिताभ बच्चन से खुद की तारीफ सुनने पर तनुश्री दत्ता ने भी रिएक्शन दिया है।
5 of 5
Tanushree Dutta, Nana Patekar
- फोटो : social media
तनुश्री दत्ता ने अमिताभ से तारीफ सुनने पर कहा कि मैंने अभी तक वो एपिसोड नहीं देखा है लेकिन एक दोस्त ने उसकी क्लिप भेजी थी। मुझे खुशी है कि इतने बड़े शो के माध्यम से मेरी बात और आवाज जनता तक पहुंची है और खुद बिग बी ने मेरी तारीफ की है। गौरतलब है कि 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' के प्रमोशन के दौरान अमिताभ ने नाना- तनुश्री के मामले पर कुछ भी कहने पर मना कर दिया था।
पढ़ें: 'धूम' के बाद 'वॉर' बनेगी यशराज फिल्म्स की नई फ्रेंचाइजी, ऋतिक के साथ हर बार होगा नया हीरो