फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

#MeToo को लेकर केबीसी में अमिताभ ने किया तनुश्री दत्ता का जिक्र, अभिनेत्री ने ऐसे किया रिएक्ट

Mon, 21 Oct 2019 04:02 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Mon, 21 Oct 2019 04:02 PM IST
विज्ञापन
tanushree dutta question and reaction on Amitabh bachchan Kaun Banega crorepati Show
तनुश्री दत्ता और अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

अमिताभ बच्चन बड़े पर्दे के अलावा छोटे पर्दे पर भी फैंस का दिल बखूबी जीत रहे हैं। छोटे पर्दे पर शो 'कौन बनेगा करोड़पति' को दर्शकों को खूब प्यार मिल रहा है। शो अलग अलग वजहों से सुर्खियों में बना रहता है। ऐसे में एक बार फिर शो सुर्खियों में हैं और इस बार वजह हैं तनुश्री दत्ता।

tanushree dutta question and reaction on Amitabh bachchan Kaun Banega crorepati Show
kbc 11 - फोटो : sony

दरअसल केबीसी के हालिया एपिसोड में अभिनेत्री तनुश्री दत्ता को लेकर एक सवाल पूछा गया। सवाल में तनुश्री का एक क्लिप सुनाया गया जिसके जवाब में अमिताभ ने कंटेस्टेंट को चार विकल्प दिए। विकल्प में तनुश्री दत्ता, टीना दत्ता, कंगना रनौत और मंदाना करिमी का नाम शामिल रहा।

tanushree dutta question and reaction on Amitabh bachchan Kaun Banega crorepati Show
kbc 11 - फोटो : social media

क्लिप में तनुश्री वर्कप्लेस पर यौन उत्पीड़न की बात कर रही थीं। कंटेस्टेंट ने सही जवाब दे दिया। जिसके बाद अमिताभ ने अधिक जानकारी देते हुए बताया कि तनुश्री दत्ता ने फेमिना मिस इंडिया का खिताब जीता था और फिर वह फिल्मों में आईं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
tanushree dutta question and reaction on Amitabh bachchan Kaun Banega crorepati Show
Tanushree Dutta - फोटो : amar ujala mumbai

अमिताभ की इतनी बात सुनकर कंटेस्टेंट ने कहा कि तनुश्री दत्ता बहुत बहादुर हैं। कंटस्टेंट की बात सुनकर अमिताभ ने कहा कहा कि हां वे बहुत- बहुत बहादुर हैं। शो केबीसी में बतौर सवाल  शामिल होने पर और अमिताभ बच्चन से खुद की तारीफ सुनने पर तनुश्री दत्ता ने भी रिएक्शन दिया है।

विज्ञापन
tanushree dutta question and reaction on Amitabh bachchan Kaun Banega crorepati Show
Tanushree Dutta, Nana Patekar - फोटो : social media

तनुश्री दत्ता ने अमिताभ से तारीफ सुनने पर कहा कि मैंने अभी तक वो एपिसोड नहीं देखा है लेकिन एक दोस्त ने उसकी क्लिप भेजी थी। मुझे खुशी है कि इतने बड़े शो के माध्यम से मेरी बात और आवाज जनता तक पहुंची है और खुद बिग बी ने मेरी तारीफ की है। गौरतलब है कि 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' के प्रमोशन के दौरान अमिताभ ने नाना- तनुश्री के मामले पर कुछ भी कहने पर मना कर दिया था।

पढ़ें: 'धूम' के बाद 'वॉर' बनेगी यशराज फिल्म्स की नई फ्रेंचाइजी, ऋतिक के साथ हर बार होगा नया हीरो
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed