{"_id":"5dabdaf78ebc3e93df424da4","slug":"rashmi-desai-alleged-boyfriend-arhaan-khan-talk-about-her-journey-in-bigg-boss-13","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बिग बॉस के घर में इस शख्स से शादी करने वाली थीं रश्मि! अब बोला वो-मुझे ऑफर ही नहीं मिला","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
बिग बॉस के घर में इस शख्स से शादी करने वाली थीं रश्मि! अब बोला वो-मुझे ऑफर ही नहीं मिला
Sun, 20 Oct 2019 11:49 AM IST
भावना शर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Sun, 20 Oct 2019 11:49 AM IST
विज्ञापन
rashmi desai arhaan khan
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रश्मि देसाई इन दिनों बिग बॉस 13 में खूब धमाल मचा रही हैं । घर के अंदर सिद्धार्थ शुक्ला के साथ उनके झगड़े की चर्चा हो रही है । हाल ही में रश्मि के कथित बॉयफ्रेंड अरहान खान ने उनके बारे में काफी कुछ बताया । रश्मि और अरहान ने कभी अपने रिश्ते को नहीं कबूला है । ऐसे में अरहान का रश्मि के लिए बयान देना चर्चा का विषय बन गया है ।
Rashmi Desai, Siddharth Shukla
- फोटो : social media
खबर थी कि रश्मि के साथ उनके बॉयफ्रेंड अरहान भी शो में जाएंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ । एक इंटरव्यू के दौरान अरहान खान से पूछा गया कि उन्होंने बिग बॉस के घर में एंट्री नहीं ली । इस पर अरहान ने कहा कि उन्हें बिग बॉस 13 का कोई ऑफर नहीं मिला था ।
Mahira, Paras and Rashami Bigg Boss 13
- फोटो : VOOT
उन्होंने आगे कहा, 'यह एक ऐसा शो है जिसमें आप खुद को दिखा सकते हैं, यह बहुत ही शानदार मंच है । रियलिटी शो की बात करें तो बिग बॉस नंबर वन है, इसे सिर्फ एक जनरेशन के ही नहीं बल्कि हर जनरेशन के लोग देखते हैं । अगर मुझे इस शो का ऑफर मिला तो जरूर इसका हिस्सा बनूंगा' ।
विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss 13
- फोटो : social media
शो में रश्मि के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'बिग बॉस के घर में वो बहुत ही अच्छा करती हुई नजर आ रही हैं । रश्मि बिग बॉस में अपना रियल साइड दिखा रही है, फैंस उन्हें पसंद भी कर रहे हैं । रश्मि मर्यादा में रहकर अपना गेम खेल रही हैं ।'
विज्ञापन
Bigg Boss 13
- फोटो : colors tv
डेटिंग और शादी की खबरों के बारे में बात करते हुए अरहान ने कहा, 'हम एक दूसरे को डेट नहीं कर रहे, ऐसे में शादी की खबर तो बिलकुल बकवास है ।' इस हफ्ते शो से डबल एविक्शन होगा और एक लड़का-एक लड़की बाहर जाएंगे। लड़कों में आसिम रियाज, सिद्धार्थ डे, पारस छाबड़ा और अबु मलिक नॉमिनेटेड हैं। वहीं लड़कियों में रश्मि देसाई और माहिरा शर्मा नॉमिनेट हैं ।