यशराज फिल्म्स की इस साल की दिवाली काफी धमाकेदार होने वाली है। 2 अक्टूबर को रिलीज हुई फिल्म वॉर ताबड़तोड़ कमाई करते हुए करीब 300 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चुकी है। यह फिल्म लगातार नए-नए रिकॉर्ड स्थापित कर रही है।
2 of 5
War
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
वॉर ने पहले दिन 53.35 करोड़ की ओपनिंग करते हुए यशराज बैनर की पिछली फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान की सबसे बड़ी ओपनिंग रिकॉर्ड को धवस्त किया और फिर यह 2019 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म बन गई। इस सफलता को देखते हुए धूम के बाद अब वॉर, यशराज फिल्म्स की नई फ्रेंचाइजी बनने की तरफ बढ़ चुकी है।
3 of 5
war film
- फोटो : social media
वॉर का निर्माण दो साल पहले शुरू हुआ था। कलाकारों को उस समय के प्रचलित रेट के अनुसार साइन किया गया था। फीस और मेहनताना को मिलाकर फिल्म का निर्माण बजट 150 करोड़ रुपये था। इसके साथ ही ऋतिक एक डील के अनुसार फिल्म के मुनाफे में भी हिस्सेदार हैं। धूम के बाद अब वॉर यशराज बैनर की एक और फ्रेंचाइजी होगी, जहां ऋतिक रोशन के अपोजिट हर बार नया एक्टर नजर आ सकता है।
4 of 5
War
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
यह साल हिंदी सिनेमा के लिए बेहतरीन साबित हुआ है। वॉर की कामयाबी ने इस तथ्य पर मोहर लगा दी है कि देश के बड़े दर्शक वर्ग को ध्यान में रखकर अच्छी तरह से बनाई गई बड़ी फिल्में हमेशा पसंद की जाएंगी और दर्शक भी इस फिल्म को देखने सिनेमाघरों की तरफ जाते रहेंगे।
5 of 5
War
- फोटो : Social Media
वहीं वॉर की सफलता से एक और बात साफ हो जाती है कि फिल्मों से जुड़े बड़े इवेंट्स, कैंपेन और महंगी टिकट्स अपना असर जरूर दिखाती हैं और बड़ी तादाद में दर्शकों को सिनेमाघरों में खींचती हैं। यह टिकट की बिक्री में फायदा पहुंचाती हैं जिससे देश के फाइनेंशियल सेक्टर की भी हौसला अफजाई होती है। गौरतलब है कि वॉर के लिए यशराज बैनर ने उच्च स्तर पर पूरे देश में प्रचार-प्रसार किया था और महीनों पहले से प्रमोशन से जुड़े कार्यक्रम आयोजित होने शुरू हो गए थें। उम्मीद जताई जा रही है कि यशराज फिल्म्स जल्द ही वॉर 2 की आधिकारिक घोषणा करेगा।
यश चोपड़ाः रोमांस की नई इबारत लिखने वाला फिल्मकार, काफी बनाए सुपरस्टार, जब तक थी जान