फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

TMKOC: 'जो अब खुलकर बोल रहे हैं वो गलत...,' 'रीटा रिपोर्टर' ने खोली मेकर्स के आरोपों की पोल

Mon, 22 May 2023 09:33 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Mon, 22 May 2023 09:33 AM IST
विज्ञापन
taarak mehta ka ooltah chashmah rita reporter aka priya ahuja on asit modi controversy
प्रिया अहूजा - फोटो : सोशल मीडिया

तारक मेहता का उल्टा चश्मा इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। बीते दिनों इस शो में रोशन सोढ़ी का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री जेनिफर मिस्त्री ने असित मोदी पर यौन शोषण का गंभीर आरोप लगाते हुए निशाना साधा था। फिर मोनिका भदौरिया उनके सपोर्ट में आई और अब अभिनेत्री प्रिया अहूजा ने भी शो के मेकर्स पर गंभीर आरोप लगाए हैं। प्रिया अहूजा इस शो में रीटा रिपोर्टर का रोल निभाती थीं। उन्होंने कहा कि हां शो में शोषण और भेदभाव तो होता ही है। उन्होंने बताया कि उनके काम मांगने पर अभिनेत्री को मना कर दिया गया। 

taarak mehta ka ooltah chashmah rita reporter aka priya ahuja on asit modi controversy
प्रिया अहूजा - फोटो : सोशल मीडिया

प्रिया अहूजा ने शैलेष लोढ़ा, जेनिफर और मोनिका के आरोपों का समर्थन किया है। उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि, मुझे ऐसा लगता है कि मैं उस डायरेक्टर की पत्नी हूं, जिसने इन लोगों के साथ 14 साल तक काम किया है। तो अगर मुझे रिस्पेक्ट नहीं मिली है तो मुझे लगता है कि मोनिका जैसे लोग जो अब सामने आ रहे हैं वो गलत नहीं हैं। उन्होंने मुझे नौ महीने से शो पर नहीं बुलाया है, क्योंकि मालव के साथ उनका रिश्ता खत्म हो गया है।

इसे भी पढ़ें- Anurag Kashyap: खून खराबा दिखाने वाले अनुराग को रियल लाइफ में हिंसा से लगता है डर! बोले- बेहोश हो जाता हूं

taarak mehta ka ooltah chashmah rita reporter aka priya ahuja on asit modi controversy
प्रिया अहूजा - फोटो : सोशल मीडिया

प्रिया ने यह भी कहा कि शो में भिड़े का किरदार निभाने वाले मंदार चंदवाडकर ने असित मोदी का सपोर्ट किया तो जेनिफर ने कहा था कि शो पर पुरुषों का प्रभुत्व है। प्रिया ने कहा कि हां शो पर 100% पुरुषों का प्रभुत्व है। मैं हैरान हूं कि मंदार ने ऐसा क्यों कहा है, जबकि जेनिफर और मंदार तो अच्छे दोस्त हैं। उनके परिवार के भी आपस में अच्छे संबंध हैं। 


इसे भी पढ़ें- Anurag Kashyap: खून खराबा दिखाने वाले अनुराग को रियल लाइफ में हिंसा से लगता है डर! बोले- बेहोश हो जाता हूं
विज्ञापन
विज्ञापन
taarak mehta ka ooltah chashmah rita reporter aka priya ahuja on asit modi controversy
प्रिया अहूजा - फोटो : सोशल मीडिया

प्रिया ने आगे कहा, 'असित कुमार मोदी, सोहेल रामानी या जतिन बजाज ने कभी भी मुझसे बुरा बर्ताव नहीं किया लेकिन मालव से शादी के बाद उन्होंने मेरे ट्रैक का काम कर दिया था। वह पहले की तरह नहीं रहा। प्रेग्नेंसी के बाद मुझे मेरे ट्रैक की कोई जानकारी नहीं रही और फिर मालव ने शो छोड़ दिया। मैंने असित भाई को कई बार मैसेज भी किया। हालांकि, उनकी ओर से कोई सकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं आती।'

विज्ञापन
taarak mehta ka ooltah chashmah rita reporter aka priya ahuja on asit modi controversy
प्रिया अहूजा - फोटो : सोशल मीडिया

प्रिया ने कहा, 'कई बार वो मुझसे कहते हैं- अरे तुझे काम करने की क्या जरूरत है मालव काम कर रहा है न? मेरी एक पहचान है। मुझे यह काम इसलिए नहीं मिला था कि मैं मालव की पत्नी हूं। मैं मालव से शादी से पहले इस शो का हिस्सा रही हूं। मुझे कभी भी उनकी तरफ से सही रेस्पांस नहीं मिला।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed