फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अल्टीमेटम के बाद 'तारक मेहता' के प्रोड्यूसर ने लिया बड़ा फैसला, नई दयाबेन की तलाश शुरू

Wed, 03 Apr 2019 06:34 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Wed, 03 Apr 2019 06:34 PM IST
विज्ञापन
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah producer says searching new Dayaben
Disha Vakani - फोटो : file photo

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) शो में लगातार दिशा वकानी (Disha Vakani) को लेकर खबरें आ रही हैं। कुछ दिन पहले ऐसी खबरें आ रही थीं कि दिशा सीरियल में जल्द वापसी करेंगी तो वहीं अब एक बार फिर से दिशा के फैंस के लिए बुरी खबर आई है। कहा जा रहा है कि शो के प्रोड्यूसर ने नई दिशा वकानी की तलाश शुरू कर दी है। प्रोड्यूसर ने यह फैसला दिशा को अल्टीमेटम भेजने के बाद लिया है। 

Trending Videos
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah producer says searching new Dayaben
Disha Vakani - फोटो : file photo

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो के प्रोड्यूसर असित मोदी ने मीडिया से बात करते हुए दिशा वकानी को लेकर बड़ा एलान किया। असित मोदी ने कहा- 'दिशा अब शो का हिस्सा नहीं रहेंगी। उनकी जगह नए चेहरे की तलाश की जा रही है। दयाबेन के चेहरे के लिए तीन चेहरों का चुनाव किया है। उन्हीं में से एक दयाबेन के रूप में शो में दिखाई देंगी। टीम दिशा का लंबा इंतजार कर चुकी है अब उनको रिप्लेस करना ही शो के लिए अच्छा है।' 

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah producer says searching new Dayaben
Disha Vakani - फोटो : file photo

असित मोदी ने अपने बयान में इस बात का संकेत दिया कि अब दयाबेन के रूप में दिशा नजर नहीं आएंगी। फिलहाल यह देखना दिलचस्प होगा कि नई दयाबेन दर्शकों पर क्या असर छोड़ पाती हैं। असित मोदी के इस बयान से पहले दिशा की वापसी की जानकारी शो के नैरेटर ने दी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah producer says searching new Dayaben
Disha Vakani Shailesh Lodha - फोटो : file photo

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक अवॉर्ड फंक्शन के दौरान शैलेश ने दिशा की वापसी की खबर को पुख्ता किया था। शैलेश लोढ़ा ने कहा था- 'वह यकीनन शो में वापसी करेंगी। धैर्य का फल दया होता है।' आपको बता दें, दिशा वकानी सितंबर 2017 से सीरियल में नहीं दिख रही हैं। 

विज्ञापन
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah producer says searching new Dayaben
Disha Vakani - फोटो : file photo

दिशा ने नवंबर 2017 में एक बेटी को जन्म दिया था। इसके बाद से वह मैटरनिटी लीव पर हैं। इससे बाद से लगातार दिशा के शो में वापस आने और शो छोडऩे की खबरें आ रही हैं। यहां तक कि कुछ दिन पहले शो के प्रोड्यूसर ने दिशा को शो पर आने के लिए 30 दिन का अल्टीमेटम भी दिया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed