तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) सबसे ज्यादा देखा जाने वाला शो है। यह शो आज घर-घर में लोकप्रिय है और पिछले कई सालों से लोगों का मनोरंजन कर रहा है। इसकी लोकप्रियता के पीछे एक बड़ा कारण जेठालाल भी हैं जो इन दिनों शो में काफी परेशान हैं। आर्थिक संकट का साया जेठालाल और उनकी दुकान पर मंडरा रहा है। इतना ही नहीं जेठालाल को अपनी 12 साल पुरानी दुकान बेचने तक का फैसला लेना पड़ गया है।
2 of 5
जेठालाल
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, जेठालाल पैसों के चलते काफी समय से मुसीबत में हैं। अब वो कर्ज में भी डूब गए हैं और हालत इतनी खराब हो गई है कि वह सोसाइटी छोड़कर जाने की भी बात कर रहे हैं। उनकी दुकान गड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स पर ताला लगाने की नौबत तक आ गई है।
3 of 5
जेठालाल
- फोटो : सोशल मीडिया
तारक मेहता का उल्टा चश्मा के आने वाले एपिसोड में देखने को मिलेगा कि कर्ज के कारण जेठालाल दुकान बेचने का फैसला ले लेते हैं और दुकान के बाहर सेल का बोर्ड भी लगा देते हैं। जिसके बाद एक व्यापारी उनकी दुकान खरीदने की इच्छा से उनके पास आता है। दुकान की डील 50 लाख में हो जाने के बाद व्यापारी दुकान की चाबी लेने पहुंच जाता है और गड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स के नाम का बोर्ड हटाकर जगतराम इलेक्ट्रॉनिक्स का बोर्ड लगाने की बात करता है।
यह देखकर नट्टू काका व्यापारी को दुकान की चाबी देने से साफ मना कर देते हैं क्योंकि वह चाहते हैं कि दुकान न बिके। उसके बाद चाबी को लेकर छीना झपटी हो जाती है और जेठालाल नींद से उठ जाते हैं। जी हां दुकान बिक जाने वाली बात जेठालाल अपने सपने में देख रहे होते हैं। ऐसा इसलिए दिखाया गया क्योंकि वह कई दिनों से आर्थिक परेशानी से घिरे हुए दिखाए जा रहे हैं।
5 of 5
तारक मेहता का उल्टा चश्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
यह देखना काफी दिलचस्प होगा कि हर बार की तरह कैसे जेठालाल अपनी इस समस्या का हल निकालते हैं। दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है कि जेठालाल और उनके परिवार के लोग कैसे इस मुश्किल समय का सामना करते हैं और अपनी दुकान को कैसे बचाते हैं।