फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तारक मेहता का उल्टा चश्मा: बॉडी शेमिंग से अफेयर तक, बबीता जी और टप्पू के अलावा ये सितारे भी बटोर चुके हैं सुर्खियां

Sun, 12 Sep 2021 01:03 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Sun, 12 Sep 2021 01:03 PM IST
विज्ञापन
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: From body shaming to affair apart from Babita ji and Tappu, these stars have also made headlines
तारक मेहता का उल्टा चश्मा - फोटो : सोशल मीडिया

टेलीविजन का मशहूर कॉमेडी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा बीते कई सालों से लोगों का मनोरंजन कर रहा है। इस शो की इस लोकप्रियता का श्रेय इसके कलाकारों को भी जाता है। अपने अलग अंदाज और बेहतरीन अदाकारी के दम पर ये सभी कलाकार घर-घर अपनी पहचान बना चुके हैं। हालांकि, रील लाइफ के साथ लोग इन कलाकारों की रियल लाइफ के बारे में जानने के लिए भी काफी उत्सुक रहते हैं। 



बीते दिनों शो में बबीता जी और टप्पू का किरदार निभाने वाले मुनमुन दत्ता और राज अनादकट ने खूब सुर्खियां बटोरीं। हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब इस सीरियल के किरदार किसी वजह से चर्चा में आए हो। इससे पहले भी इस शो के कुछ कलाकार चर्चा का विषय बन चुके हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ किस्सों के बारे में जब इस कॉमेडी शो के किरदारों ने बटोरीं सुर्खियां- 


 

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: From body shaming to affair apart from Babita ji and Tappu, these stars have also made headlines
मुनमुन दत्ता और राज अनादकट - फोटो : सोशल मीडिया

मुनमुन दत्ता और राज अनादकट
शो में बबीता जी और टप्पू का किरदार निभाने वाले मुनमुन दत्ता और राज अनादकट बीते दिनों अपने रिलेशनशिप की खबरों को लेकर काफी चर्चा में रहे। रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों ही एक-दूसरे को  काफी समय से डेट कर रहे हैं। हालांकि, दोनों ने अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। लेकिन, इस खबर के सामने आने के बाद से ही इंटरनेट पर कई मीम्स शेयर किए जा रहे हैं। 

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: From body shaming to affair apart from Babita ji and Tappu, these stars have also made headlines
झील मेहता - फोटो : सोशल मीडिया

बॉडी शेमिंग पर झील मेहता

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में पुरानी सोनू का रोल निभाने वालीं झील मेहता बॉडी शेमिंग के कारण सुर्खियों में आईं थी। दरअसल, नेटिजन्स ने उनके इंस्टाग्राम पोस्ट पर बॉडी शेमिंग करते हुए "काफी पतली" या "बहुत लंबी" कहा था। इस पर झील ने बताया था कि उसके दांतों के आकार और मेकअप पर भी टिप्पणी की गई थी। जबकि अन्य ने उनके चेहरे पर मुंहासों की ओर इशारा किया था। हालांकि, ट्रोलर्स को जवाब देते हुए अभिनेत्री ने पोस्ट में कहा था कि जब तक मैं खुद को पसंद और स्वीकार करती हूं, दूसरे क्या कहते हैं इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। बता दें कि झील साल 2008 से 2012 तक इस शो का हिस्सा थीं। जिसके बाद उन्होंने पढ़ाई के लिए इसे छोड़ दिया था।

View this post on Instagram

A post shared by Jheel Mehta (@jheelmehta_)

विज्ञापन
विज्ञापन
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: From body shaming to affair apart from Babita ji and Tappu, these stars have also made headlines
मुनमुन दत्ता - फोटो : सोशल मीडिया

जातिवादी टिप्प्णी के बाद विवादों में घिरीं मुनमुन दत्ता 
शो में बबीता जी का किरदार निभाने वाली मुनमुन दत्ता कुछ समय पहले अपने एक बयान के बाद विवादों में फंस गईं थी। दरअसल, एक्ट्रेस ने अपने एक वीडियो में धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाते हुए जातिवादी टिप्प्णी की थी। जिसके बाद उठे विवाद के चलते उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की मांग करते हुए मामला दर्ज किया गया था।

विज्ञापन
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: From body shaming to affair apart from Babita ji and Tappu, these stars have also made headlines
प्रिया आहूजा - फोटो : सोशल मीडिया

फोटो को लेकर ट्रोल हुईं प्रिया आहूजा 

सीरियल में रिपोर्टर रीता का किरदार निभाने वालीं प्रिया आहूजा हाल ही में काफी ट्रोल हुईं थी। दरअसल, अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं थी। इन फोटोज में उनकी ब्रा की स्ट्रैप के दिखाई देने पर लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया था। हालांकि, बाद में उनके पति मालव राजदा ने उनका बचाव करते हुए ट्रोलर्स को जवाब दिया था कि अपनी माँ और बहन से भी यह कहें, देखें कि वे इस पर कैसे प्रतिक्रिया करते हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Priya Ahuja | NewBornMommy (@priyaahujarajda)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed