फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सरकार को दोष न दें: 'जेठालाल' ने कहा अपनी जिम्मेदारी खुद निभाएं, तभी खत्म होगा कोरोना

Mon, 10 May 2021 11:07 AM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अमरीन हुसैन Updated Mon, 10 May 2021 11:07 AM IST
विज्ञापन
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah dilip joshi asked people to be careful not to blame government for corona outbreaks
Dilip Joshi - फोटो : social media

देश इस वक्त कोरोना महामारी के मुश्किल दौर से गुजर रहा है। संक्रमण की चपेट में आने वाले लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है। और सरकार की तमाम रोकथाम व कोशिशों के बावजूद इसपर नियंत्रण पाना मुश्किल हो रहा है। आलम यह है कि आम लोगों के बाद राजनेता, अभिनेता और बड़ी-बड़ी शख्सियतें भी इसकी चपेट में हैं। ऐसे में लोगों के लिए सावधानी ही सुरक्षा है। सेलेब्स भी फैंस से सावधान रहने की अपील कर रहे हैं।

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah dilip joshi asked people to be careful not to blame government for corona outbreaks
Dilip joshi - फोटो : facebook/Dilip joshi jethalal

इस बीच तारक मेहता का उल्टा चश्मा में 'जेठालाल' का किरदार निभाने वाले दिलीप जोशी ने कोरोना संक्रमण और महामारी को लेकर टिप्पणी की है। उन्होंने लोगों से सावधानी बरतने और सजग रहने के लिए कहा है। वे बोले कि लोगों का जीवन बहुत महत्वपूर्ण है। इसलिए अपना ध्यान रखें। और उन्हें विश्वास है कि यह बीमारी भी खत्म हो जाएगीl

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah dilip joshi asked people to be careful not to blame government for corona outbreaks
Dilip joshi - फोटो : facebook/Dilip joshi jethalal

इसके साथ ही दिलीप जोशी ने यह भी कहा कि जब लॉकडाउन खत्म हो जाएगा, उस वक्त लोगों को सचेत रहने की जरूरत है। लोग बिना किसी काम के यूंही कहीं न जाएं। लोगों को ऐसा करने से बचना चाहिए। सभी को जिम्मेदारी से अपना फर्ज निभाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah dilip joshi asked people to be careful not to blame government for corona outbreaks
Dilip Joshi - फोटो : social media

दिलीप जोशी ने इंसानियत के प्रति फर्ज को भी याद दिलाया और एक-दूसरे की मदद करने के लिए कहा। सरकार को लेकर वे बोले कि उन्हें दोष देने से कोई फायदा नहीं है। यदि हम गाइडलाइंस का पालन ही नहीं करेंगे तो यह महामारी कभी समाप्त नहीं होने वाली है।

विज्ञापन
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah dilip joshi asked people to be careful not to blame government for corona outbreaks
dilip joshi

दिलीप जोशी ने एक बार फिर से लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान दिलाया और कहा कि हमें इसका पालन करना ही होगा। मास्क पहनिए और टीकाकरण भी जरूर करवाइए। नियमित तौर पर भांप लीजिए और स्वस्थ रहिए। शो की शूटिंग रुकने पर वे बोले कि लोगों की जिंदगी अधिक महत्वपूर्ण है। काम तो फिर शुरू हो जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed