फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Taarak Mehta: मां बनने वाली हैं तारक मेहता की दयाबेन? सामने आईं बेबी बंप वाली तस्वीरें

Fri, 24 Dec 2021 12:32 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Fri, 24 Dec 2021 12:32 PM IST
विज्ञापन
taarak mehta ka ooltah chashmah dayaben aka disha vakani pregnant photos with baby bumps viral on social media
दिशा वकानी (दयाबेन) - फोटो : सोशल मीडिया

तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो सालों से प्रसारित किया जा रहा है लेकिन आज भी ये शो टीआरपी में बना रहता है। अब भी तारक मेहता दर्शकों के बीच लोकप्रिय बना हुआ है। वैसे तो इस सीरियल में हर किरदार महत्वपूर्ण है लेकिन दयाबेन यानी दिशा वकानी की एक्टिंग लोगों को बहुत पसंद आती है। हांलांकि दिशा वकानी काफी लंबे समय से तारक मेहता में दिखाई नहीं दी हैं लेकिन दर्शकों में अब भी उनको लेकर क्रेज कम नहीं हुआ है। उनका गरबा डांस, हो या फिर 'हे माता जी' वाला डायलॉग दयाबेन का हर एक अंदाज निराला है। दयाबेन के रोल से दिशा इतनी पॉपुलर हो गई हैं कि उनसे जुड़ी हर एक अपडेट पर फैंस की नजर रहती है। अब दिशा वकानी की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं जिन्हें देखकर फैंस उनके प्रेग्नेंट होने के कयास लगा रहे हैं।

taarak mehta ka ooltah chashmah dayaben aka disha vakani pregnant photos with baby bumps viral on social media
तारक मेहता का उल्टा चश्माः दिशा वकानी - फोटो : Instagram

सोशल मीडिया पर एक इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ तस्वीरें शेयर की गई हैं। इन तस्वीरों में दिशा वकानी अपने परिवार और करीबी लोगों के साथ खड़ी हुई हैं। तस्वीरों में दिशा वकानी का बेबी बंप साफ नजर आ रहा है। जिससे ये कयास लग रहे हैं कि शायद दयाबेन उर्फ दिशा प्रेग्नेंट हैं। ऐसे में ये तस्वीरें सामने आते ही जहां फैंस चौंक गए हैं तो वहीं कमेंट में लोगों ने उन्हें बधाई भी देना शुरू कर दी हैं।

taarak mehta ka ooltah chashmah dayaben aka disha vakani pregnant photos with baby bumps viral on social media
दया बेन

दयाबेन यानी दिशा वकानी काफी सालों से तारक मेहता में दिखाई नहीं दे रही हैं ऐसे में फैंस कमेंट बॉक्स में खुशी जाहिर करने के साथ ही, शो में वापसी के बारे में पूछ रहे हैं। एक प्रशंसक ने रिसेंट पिक्स का कैप्शन देखकर पूछा, क्या ये अभी की तस्वीरें हैं?तो वहीं दूसरे प्रशंसक ने लिखा, सुपर सो क्यूट...कितने साल बाद देखा, अब प्लीज वापस आ जाओ दिशा जी। इसी तरह के प्रशंसक अपनी प्रतिक्रिया जाहिर कर रहे हैं। कुछ उनकी तस्वीरों को देखकर चौंक रहे हैं तो वहीं कुछ उनकी शो में वापसी के लिए रिक्वेस्ट कर रहे हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
taarak mehta ka ooltah chashmah dayaben aka disha vakani pregnant photos with baby bumps viral on social media
दिशा वकानी - फोटो : Instagram
दिशा वकानी की तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा गया है, रिसेंट पिक्स। हालांकि इस बात की अभी पुष्टि नहीं हुई है कि दिशा की ये तस्वीरें अभी की हैं या फिर पुरानी हैं। दिशा की ये तस्वीरें किसी फंक्शन की लग रही हैं। देंखे तस्वीरें...

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by FANPAGE OF DISHA VAKANI 😍 (@dishavakani_fc)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed