फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 15: देवोलीना भट्टाचार्जी ने गुस्से में अभिजीत बिचुकले पर फेंका पानी, जानें क्या है वजह

Fri, 24 Dec 2021 01:20 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Fri, 24 Dec 2021 01:20 AM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 15 Devoleena Bhattacharjee angrily throws water at Abhijeet Bichukale know what is the reason
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया

बिग बॉस 15 के घर में तेजी से रिश्ते बदल रहे हैं। घर में कब कौन दोस्त बन रहा है और कब दो लोगों के बीच दुश्मनी शुरू हो रही है, ये किसी को समझ नहीं आ रहा। इन दिनों राखी सावंत और देवोलीना भट्टाचार्जी की दोस्ती घर में काफी ज्यादा देखने को मिल रही है, तो वहीं दूसरी तरफ देवोलीना और अभिजीत बिचुकले का विवाद भी समय-समय पर देखने को मिल रहा है। बीत दिनों, देवोलीना और अभिजीत के बीच काफी बवाल हुआ था। किसिंग विवाद पर सलमान खान ने भी वीकेंड का वार पर अभिजीत को फटकार लगाई थी। वहीं, अब एक बार फिर देवोलीना और अभिजीत के बीच हंसी-मजाक की बात लड़ाई तक पहुंच गई। इतना ही नहीं, इस दौरान तो देवोलीना ने अभिजीत पर पानी तक फेंक दिया।


 
हुआ यूं कि देवोलीना और राखी बेडरूम में बात कर रही थीं। इस दौरान राखी कहती हैं कि वह अपनी दोस्ती में पोजेसिव हैं और वह पसंद नहीं करतीं कि देवोलीना इधर-उधर घूमती हैं। दोनों की बातचीत में अभिजीत कुछ ऐसा कह देते हैं, जिसे देवोलीना भड़क जाती हैं।

Bigg Boss 15 Devoleena Bhattacharjee angrily throws water at Abhijeet Bichukale know what is the reason
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया

राखी की बात सुनकर देवोलीना उसे छेड़ने लगती हैं। इस दौरान वह बार-बार कहती हैं कि राखी पोजेसिव हो रही हैं। इस दौरान पीछे अपने बेड पर लेटे हुए अभिजीत भी हंसने लगते हैं। इस दौरान अभिजीत, राखी और देवोलीना के रिश्ते पर सवाल खड़ा कर देते हैं, जिससे देवोलीना और राखी भड़क जाती हैं। देवोलीना पानी का भरा गिलास लेकर अभिजीत की ओर जाती हैं, तो दूसरी तरफ राखी भी गाली देकर अभिजीत से बात करती हैं।

Bigg Boss 15 Devoleena Bhattacharjee angrily throws water at Abhijeet Bichukale know what is the reason
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया

राखी देवोलीना को कहती हैं, ‘मार इसे।’ वहीं, देवोलीना भी पानी का भरा हुआ गिलास हाथ में लेकर अभिजीत से पूछती हैं, ‘क्या बोला?’ इस पर अभिजीत रजाई में अपना मुंह छिपाते हुए कहते हैं, ‘मत कर, मत कर।’ लेकिन देवोलीना बार-बार सवाल करती हैं, ‘क्या बोला तुमने, क्या बोला?’ हालांकि, अभिजीत इस सवाल का जवाब नहीं देते, तो देवोलीना अभिजीत के चेहरे पर पानी से भरा गिलास डाल देती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 15 Devoleena Bhattacharjee angrily throws water at Abhijeet Bichukale know what is the reason
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया

देवोलीना अभिजीत पर पानी डालते हुए कहती हैं कि सॉरी बोलो। लेकिन अभिजीत सॉरी कहने के लिए मना कर देते हैं और कहते हैं, ‘क्यों सॉरी बोलूं। वो तेरे लिए पोजेसिव है।’ जब अभिजीत सॉरी नहीं बोलते, तब वह पानी एक बार फिर अभिजीत पर फेंक देती हैं।

विज्ञापन
Bigg Boss 15 Devoleena Bhattacharjee angrily throws water at Abhijeet Bichukale know what is the reason
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया

हालांकि, देवोलीना की इस हरकत पर अभिजीत भी उनसे बदला लेने की बात करते हैं। वह कहते हैं कि हम मैं तुझे देख लूंगा। मैंने पानी का बदला नहीं लिया, तो मेरा नाम भी अभिजीत नहीं है। वहीं, देवोलीना कहती हैं कि अगर हम दोनों के लिए ऐसी बात फिर से की तो देख लेना।   

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed