बॉलीवुड के साथ ही टीवी में भी अपने दमदार अभिनय से सभी का दिल जीतने वाले अभिनेता सुशांत सिंह फिलहाल सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में सुशांत ने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी थी कि उन्हें 'सावधान इंडिया' से बाहर कर दिया था। इस पोस्ट पर सुशांत के दूसरे कमेंट के बाद इस पोस्ट को नागरिकता संशोधन कानून से जोड़ा जा रहा है।
2 of 5
Sushant Singh
- फोटो : amar ujala
सुशांत सिंह ने सावधान इंडिया को लेकर ट्वीट करते हुए लिखा, 'और सावधान इंडिया के लिए मेरा कार्य समाप्त होता है'। इसके बाद एक ट्विटर यूजर ने उनसे पूछा कि सच बोलने की यह कीमत चुकाई है आपने ? जिस पर सुशांत का जवाब आया कि, 'मेरे दोस्त यह बहुत छोटी सी कीमत है। भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को जवाब कैसे देंगें?।
सुशांत के इस ट्वीट पर बॉलीवुड एक्ट्रेस संध्या मृदुल ने सुशांत सिंह के कदम की तारीफ की। संध्या ने ट्विटर पर लिखा, 'यह व्यक्ति हमेशा सत्य के लिए खड़ा होता है, आपको सलाम है मेरे दोस्त।' सुशांत के साथ ही संध्या का कमेंट भी जमकर वायरल हो रहा है।
इस मामले पर ही सुशांत ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा, 'मैं अपनी प्रतिभा बेचता हूं...ज़मीर नहीं।' इसके आगे उन्होंने कहा, 'यह संयोग हो सकता है...मुझे उसी दिन हटाया गया जिस दिन मैं प्रदर्शन में शामिल हुआ।' वहीं सुशांत ने आगे कहा, 'मुझे हटाने के लिए 'बजट की कमी' वजह बताई गई है।'
5 of 5
star bharat
- फोटो : social media
वहीं इस पूरे मामले पर स्टार भारत की ओर से भी आधिकारिक बयान जारी हो गया है। बयान में कहा गया, 'स्टार भारत सावधान इंडिया के नए बदलाव को लेकर आई प्रतिक्रियाओं से निराश हुआ है। सावधान इंडिया लगातार पिछले सात साल से अपने फॉर्मेट्स के साथ ही साथ अपने प्रेजेंटर (एंकर) बदलता रहा है। हालिया प्रेजेंटर को अक्टूबर 2019 में वापस लाया गया था, ये कॉन्ट्रेक्ट 15 जनवरी 2020 में खत्म हो जाएगा। सावधान इंडिया के अगले फॉर्मेट में हमें प्रेजेंटर की जरूरत नहीं है, जिसके चलते कॉन्ट्रेक्ट को आगे नहीं बढ़ाया गया। चैनल के इस फैसले के पीछे किसी भी तरह का राजनीतिक दखल नहीं है।'