'कुबूल है' और 'नागिन 3' फेम सुरभि ज्योती इस साल अपना 33वां जन्मदिन मना रही हैं। सुरभि का जन्म 29 मई 1988 को पंजाब के जालंधर में हुआ था। सुरभि ने जालंधर से ही अपनी पढ़ाई पूरी की। सुरभि ज्योति एक ऐसी कलाकार हैं, जिन्हें टेलीविजन पर उनकी खूबसूरती के साथ ही उनकी कद-काठी के लिए भी पसंद किया जाता है। 'बेला' और 'जोया' का किरदार निभाकर उन्होंने अपनी अलग ही पहचान बनाई है। सुरभि कमाल की अदाकारा होने के साथ- साथ फैशननिस्ता भी हैं। अपने स्टाइलिश स्टाइल से सुरभि बॅालीवुड की खूबसूरत अभिनेत्रियों को भी टक्कर देती हैं। फैंस को उनकी तस्वीरों का इंतजार रहता है और फोटोज तुरंत वायरल हो जाती हैं। लोग उनके लुक्स को अक्सर कॉपी भी करते हैं। इसके अलावा सुरभि एक एपिसोड के लिए एक मोटी रकम वसूलती हैं। आइए जन्मदिन के खास मौके पर जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें और उनकी कमाई के बारे में ...
जन्मदिन: 'जोया' तो कभी 'नागिन' बन लोगों के दिलों में बसीं सुरभि ज्योति, एक एपिसोड के लिए लेती हैं मोटी रकम
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शुभांगी गुप्ता
Updated Sat, 29 May 2021 09:04 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन