फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जन्मदिन: 'जोया' तो कभी 'नागिन' बन लोगों के दिलों में बसीं सुरभि ज्योति, एक एपिसोड के लिए लेती हैं मोटी रकम

Sat, 29 May 2021 09:04 AM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Sat, 29 May 2021 09:04 AM IST
विज्ञापन
Surbhi Jyoti Birthday: Interesting Facts About 'Qubool Hai' and ;Naagin' Actress
सुरभि ज्योती - फोटो : instagram

'कुबूल है' और 'नागिन 3' फेम सुरभि ज्योती इस साल अपना 33वां जन्मदिन मना रही हैं। सुरभि का जन्म 29 मई 1988 को पंजाब के जालंधर में हुआ था। सुरभि ने जालंधर से ही अपनी पढ़ाई पूरी की। सुरभि ज्योति एक ऐसी कलाकार हैं, जिन्हें टेलीविजन पर उनकी खूबसूरती के साथ ही उनकी कद-काठी के लिए भी पसंद किया जाता है। 'बेला' और 'जोया' का किरदार निभाकर उन्होंने अपनी अलग ही पहचान बनाई है। सुरभि कमाल की अदाकारा होने के साथ- साथ फैशननिस्ता भी हैं। अपने स्टाइलिश स्टाइल से सुरभि बॅालीवुड की खूबसूरत अभिनेत्रियों को भी टक्कर देती हैं। फैंस को उनकी तस्वीरों का इंतजार रहता है और फोटोज तुरंत वायरल हो जाती हैं। लोग उनके लुक्स को अक्सर कॉपी भी करते हैं। इसके अलावा सुरभि एक एपिसोड के लिए एक मोटी रकम वसूलती हैं। आइए जन्मदिन के खास मौके पर जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें और उनकी कमाई के बारे में ...

Surbhi Jyoti Birthday: Interesting Facts About 'Qubool Hai' and ;Naagin' Actress
सुरभि ज्योती - फोटो : instagram

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नागिन 3 के बाद सुरभि की पॉपुलैरिटी काफी बढ़ गई। अब वो 70,000 से 75,000 रु प्रति एपिसोड चार्ज करती हैं। बता दें कि सुरभि ज्योति रिलायंस ज्वैल्स की ब्रांड एंबेसडर भी हैं। इसके अलावा वह एक रॉयल लाइफ जीती हैं। उनके पिता एक बिजनेसमैन हैं और मां होम-मेकर हैं।

 

Surbhi Jyoti Birthday: Interesting Facts About 'Qubool Hai' and ;Naagin' Actress
सुरभि ज्योती - फोटो : सोशल मीडिया

सुरभि ज्योति आज भले ही टीवी जगत का जाना पहचाना नाम हैं लेकिन उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रीजनल थियेटर और पंजाबी फिल्मों से की थी। रेडियो जॉकी रह चुकीं सुरभि ज्योति सबसे पहले फिल्म 'इक कुड़ी पंजाब दी' में नजर आई थीं। इसके बाद उन्होंने 'रौला पै गया' और 'मुंडे पटियाला दे' जैसी फिल्मों में काम किया। इसके साथ ही वो पंजाबी टीवी सीरियल 'अंखियां तो दूर जाए ना' और 'कच दियां वन्गा' में भी नजर आईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Surbhi Jyoti Birthday: Interesting Facts About 'Qubool Hai' and ;Naagin' Actress
सुरभि ज्योती, करण सिंह ग्रोवर - फोटो : सोशल मीडिया

साल 2012 में सुरभि को टीवी सीरियल 'कुबूल है' से बड़ा ब्रेक मिला जिसमें वो जोया फारूकी के किरदार में नजर आईं थी। करण सिंह ग्रोवर के साथ उनकी जोड़ी को दर्शकों ने बहुत पसंद किया और खूब प्यार लुटाया। इसके लिए उन्होंने कई अवॉर्ड भी अपने नाम किए। 

विज्ञापन
Surbhi Jyoti Birthday: Interesting Facts About 'Qubool Hai' and ;Naagin' Actress
सुरभि ज्योती - फोटो : सोशल मीडिया

इसके बाद उन्होंने वेब शो में काम किया और कुछ शोज में वो होस्ट के तौर पर भी नजर आईं। वो सीरियल 'तन्हाईंयां' और 'कोई लौट के आया है' में भी दिखीं। साल 2018 में सुरभि को बालाजी टेलिफिल्म्स के मशहूर सीरियल नागिन के तीसरे सीजन (नागिन 3) में लीड रोल मिला, जिसमें वो बेला के किरदार में नजर आई थीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed