फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विवेक दहिया: टीवी एक्टर की छवि मिटाने के लिए छोड़े सारे प्रोजेक्ट, फिर भी नहीं मिला फिल्मों में काम

Fri, 28 May 2021 11:34 PM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अमरीन हुसैन Updated Fri, 28 May 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
Vivek Dahiya opens up on unfair behavior of bollywood production houses for trying films he is Vacant
विवेक दहिया - फोटो : Insatagram- @vivekdahiya

कोरोना महामारी के इस दौर में जहां लोग बीमारी से परेशान हैं, वहीं दूसरी तरफ रोजगार को लेकर भी हलकान हो रहे हैं। लॉकडाउन का असर फिल्मों और तमाम शोज की शूटिंग पर पड़ा है। इन सबके बीच कुछ ऐसे भी सितारे हैं जो कोरोना के कारण नहीं बल्कि फिल्म इंडस्ट्री के दोहरे रवैये के कारण परेशान हैं।



टीवी एक्टर्स के साथ दोहरा रवैया
बॉलीवुड में आपने नेपोटिज्म और तरह-तरह के मुद्दे कई बार सुने होंगे। समय-समय पर कमतर सेलेब्स ऊंचे पदों पर बैठे लोगों के इस रवैये के शिकार होते हैं। ऐसी कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। खासकर जब बात टीवी एक्टर्स की हो तो कई दफा फिल्म वालों की शान में बट्टा आ जाता है और ये फिल्मों में इन्हें काम देने से कन्नी काटते नजर आते हैं।

विवेक दहिया ने किया खुलासा
इन मामलों पर कुछ लोग चुप्पी साध लेते हैं तो कुछ खूब बेबाकी से अपनी आपबीती सुनाते हैं। अब आजिज होकर दिव्यांका त्रिपाठी के पति और अभिनेता विवेक दहिया ने भी एक खुलासा किया है। इसमें उन्होंने बताया है कि उनके साथ किस तरह का व्यवहार किया जा रहा है, जिसकी वजह से वे दो सालों से घर पर बेरोजगार बैठे हैं।

Vivek Dahiya opens up on unfair behavior of bollywood production houses for trying films he is Vacant
विवेक दहिया - फोटो : Insatagram- @vivekdahiya

विवेक दहिया ने एक साक्षात्कार में स्वीकार किया कि वे पिछले एक साल से हताश हैं। क्योंकि वे लगातार रिजेक्शन का सामना कर रहे हैं। उन्होंने कहा ‘जब से मैंने फिल्मों का रुख करना चाहा तब सच्चाई मेरे सामने खुल गई। लोग टीवी अभिनेता होने के कारण मुझे रिजेक्ट कर देते हैं।’

Vivek Dahiya opens up on unfair behavior of bollywood production houses for trying films he is Vacant
विवेक दहिया-दिव्यांका त्रिपाठी

अभिनेता ने बताया कि उन्होंने कई सारे ऑडिशन्स दिए लेकिन टीवी अभिनेता के टैग के कारण किसी ने उन्हें हां नहीं कहा। इसके साथ ही उन्हें कि कई दफा प्रोडक्शन हाउस से कर्कश बातें भी सुनने को मिलती हैं। कहा जाता है कि लोग आपको टीवी पर मुफ्त में देखते हैं, तो वे पैसे खर्च करके बड़े पर्दे पर क्यों देखना चाहेंगे?

विज्ञापन
विज्ञापन
Vivek Dahiya opens up on unfair behavior of bollywood production houses for trying films he is Vacant
विवेक दहिया - फोटो : Insatagram- @vivekdahiya

विवेक दहिया ने बताया कि वे इन सब चीजों से थक चुके हैं और उन्हें ऐसी बातें सुनकर गुस्सा आता है। फिल्मों में रोल पाने की चाहत में उन्होंने कई टीवी प्रोजेक्ट छोड़ दिए और पिछले दो साल से बिना काम के घर पर बैठे हैं। इसके बावजूद उन्हें न तो टीवी एक्टर के टैग से छुटकारा मिल पा रहा है और न ही फिल्मों में काम।

विज्ञापन
Vivek Dahiya opens up on unfair behavior of bollywood production houses for trying films he is Vacant
विवेक दहिया - फोटो : Insatagram- @vivekdahiya

विवेक दहिया ने अपना दर्द बयान करते हुए कहा कि प्रोडक्शन और मार्केटिंग वालों को इस बात को सोचना चाहिए कि टीवी एक्टर भी दर्शकों को थिएटर की तरफ खींच सकता है। हालांकि, इसके साथ ही विवेक हिम्मत भी दिखाते हैं और कहते हैं कि वो हार नहीं मानेंगे। इसके लिए वे घर पर अपनी बॉडी लैंग्वेज और भी कई हिस्सों पर काम कर रहे हैं। इसके साथ ही उनका लक्ष्य अडिग है। बता दें कि विवेक को आखिरी बार ओटीटी पर विवेक 2020 की वेब सीरीज 'स्टेट ऑफ सीज: 26/11' में देखा गया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed