देश की उभरती गायन प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने वाले देसी किड्स सिंगिंग रियलिटी शो सुपर स्टार सिंगर 2 के फिनाले के शनिवार 3 सितंबर को रात 8 बजे से सोनी चैनल पर प्रसारण की तैयारियां पूरी हो गई हैं। फिनाले में पहुंचे चोटी के छह प्रतियोगियों में से किसी एक को इस शो के विजेता का ताज मिलेगा। इन प्रतियोगियों में शामिल हैं, जोधपुर के मोहम्मद फैज, धरमकोट के मणि, पश्चिम बंगाल की प्रांजल बिस्वास, मोहाली की साइशा गुप्ता, केरल की आर्यनंदा आर. बाबू और ऋतुराज। इस फिनाले की शूटिंग पूरी हो चुकी है। मोहम्मद फैज को इस सीजन का सबसे फेवरिट सिंगर माना जा रहा है। वहीं इस फिनाले में मशहूर गायिका अलका याग्निक को भी एक खास पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
Super Star Singer 2 Finale : सुपर स्टार सिंगर 2 के फिनाले का काउंटडाउन शुरू, अलका को मिला ये खास पुरस्कार
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: पलक शुक्ला
Updated Fri, 02 Sep 2022 05:22 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन