फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कपिल शर्मा के बारे में मिल रही गलत खबरों को लेकर भारती का बड़ा बयान, इमोशनल हो जाएंगे फैंस

Thu, 12 Apr 2018 12:37 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 12 Apr 2018 12:37 PM IST
विज्ञापन
Comedian Bharti Singh says My guru Kapil Sharma is not in the right state of mind
Kapil Sharma and Bharti Singh
कॉमेडी किंग कपिल शर्मा के फैंस बीते कुछ दिनों से काफी निराश थे।लगातार कपिल के बर्ताव और फिर शो बंद होने की खबरों ने मानो उन्हें हिलाकर रख दिया था।कपिल के फैंस दिन रात यही प्रार्थना कर रहे थे कि कैसे भी वह ठीक हो जाएं। इस बीच कपिल के साथ काम कर चुकीं एक्ट्रेस भारती सिंह ने कपिल शर्मा के बारे में ऐसी बात कह दी जिसे जानकर आप भी इमोशनल हो जाएंगे।

 
Comedian Bharti Singh says My guru Kapil Sharma is not in the right state of mind
Bharti and Kapil
कॉमेडी की दुनिया में भारती सिंह की खास पहचान है। भारती ने कहा - 'कपिल भाई को इस तरह देखकर मुझे तकलीफ हो रही है। वह लोगों को हंसाने का काम करते हैं। जब वह डिप्रेशन से गुजर रहे हैं और उन्हें हम लोगों के सपोर्ट की जरूरत है तो हम उनका साथ छोड़ रहे हैं। क्या आप लोग उन्हें अकेला नहीं छोड़ सकते?'
Comedian Bharti Singh says My guru Kapil Sharma is not in the right state of mind
Bharti and Kapil
इसके साथ ही भारती ने कहा - 'जो भाषा उन्होंने ट्विटर पर इस्तेमाल की वह ठीक नहीं थी लेकिन आपको यह समझना होगा कि कपिल ऐसे इंसान नहीं है कि ऐसा बर्ताव करें। लोग फोन में रिकॉर्डिंग करके उनके खिलाफ जैसे चाहे इस्तेमाल कर सकते हैं।आप ही सोचिए अगर उनके जैसा शख्स ऐसा कर रहा है तो उनकी मनोदशा क्या होगी?'
विज्ञापन
विज्ञापन
Comedian Bharti Singh says My guru Kapil Sharma is not in the right state of mind
Bharti and Kapil
भारती ने कहा - 'मैंने कुछ दिन पहले कपिल को इस पूरे मामले को लेकर फोन किया था। उन्होंने कहा कि वह इस समय ऐसी कंडीशन में नहीं हैं कि बात कर सके और फिर मुझसे बाद में फोन करने की बात कही। मैंने उनसे कहा कि जो भी हुआ उसके बारे में बात नहीं करनी बस इतना कहना चाहती हूं कि लोग आपसे बहुत प्यार करते हैं और वापस उसी कपिल को देखना चाहते हैं।'
विज्ञापन
Comedian Bharti Singh says My guru Kapil Sharma is not in the right state of mind
Bharti Singh
इसके साथ ही भारती ने कहा - 'कपिल भाई मेरे सिर्फ कलीग नहीं हैं बल्कि मेरे गुरु हैं। मैंने भले ही उनके साथ कम काम किया हो उन्होंने मुझे कॉलेज के दौरान कॉमेडी के गुर सिखाए हैं। मैं उन्हें अपना भाई मानती हूं। वह जल्द ही शो में वापसी करेंगे उनके जैसा कोई नहीं है। आपको बता दें, हाल ही में मेकर्स ने शो को एक महीने सस्पेंड करने का फैसला लिया है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed