बिग बॉस 12 से सुर्खियां बटोरने वाले श्रीसंथ इंटरव्यू और शोज में व्यस्त हैं। फिलहाल वो रोहित शेट्टी द्वारा होस्ट किए जा रहे शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 9 में नजर आ रहे हैं हालांकि इस शो की शूटिंग पहले ही हो चुकी है। बिग बॉस में श्रीसंथ के फैंस ने एक क्रिकेटर के अलावा उनकी जिंदगी से जुड़े किस्से भी खूब देखें हैं।
2 of 5
Sreesanth
- फोटो : twitter
इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए श्रीसंथ ने कहा कि 'बिग बॉस में आपने जो कुछ भी देखा वो 40 मिनट का एडिटेड वर्जन है। मैं दोनों ही शो में रियल हूं। मेरी पत्नी ने मुझे बताया कि शो में केवल मुझे चिल्लाते हुए दिखाया गया। मुझे लगता है कि कोई भी चीज दोनों ओर से होती हैं, ऐसे में हमेशा अपना बेस्ट देने की कोशिश करो।'
3 of 5
Sreesanth Khatron Ke khiladi
- फोटो : twitter
साल 2013 में मैच फिक्सिंग के आरोप में फंसने के बाद श्रीसंथ को बीसीसीआई ने बैन कर दिया था। जब उनसे पूछा गया कि क्या बिग बॉस में वो अपनी इमेज सुधारने के लिए गए थे तो श्रीसंथ ने कहा कि 'अगर ऐसा ही होता तो खतरों के खिलाड़ी से इमेज और बेहतर होगी।'
बिग बॉस से निकलने के बाद श्रीसंथ फिलहाल खेल से अलग मनोरंजन की दुनिया में व्यस्त हैं। साउथ इंडस्ट्री की उनकी कुछ फिल्में जल्द रिलीज हो सकती हैं। क्रिकेट के मैदान से वो लंबे समय से दूर हैं हालांकि श्रीसंथ का असली प्यार अभी भी क्रिकेट ही है। बीसीसीआई के बैन करने के फैसले पर उन्होंने कहा कि 'सुप्रीम कोर्ट का फैसला किसी भी दिन आ सकता है। मेरे लिए क्रिकेट ही सबकुछ है। अगर क्रिकेट मेरी जिंदगी में दोबारा आ जाए तो बाकी सारी चीजें उसके बाद हैं। मुझे अपनी परफॉर्मेंस पर गर्व है। मैं टीम इंडिया का हिस्सा रहा इससे बेहतर और कुछ नहीं है। अगर मुझसे बैन हटा दिया गया तो उन्हें अपना सबकुछ दे दूंगा।'
इससे पहले श्रीसंथ ने हॉलीवुड फिल्मों में काम करने की इच्छा जताई थी। उन्होंने कहा था कि 'मैं स्टीवन स्पीलबर्ग के साथ काम करना चाहता हूं। अगर मुझे ऐसा मौका मिलता है तो ये मेरे जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि है। ऐसे में उम्मीद करूंगा कि मेरा ये सपना भी कभी सच होगा।'