टीवी की दुनिया में पौराणिक शो 'देवों के देव महादेव' से घर-घर में पहचान बनाने वाली अभिनेत्री सोनारिका भदौरिया पिछले काफी समय से छोटे पर्दे से दूर हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अभिनेत्री आए दिन अपनी ग्लैमरस तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं, जो उन्हें लाइमलाइट में बनाए रखता है। लेकिन इस बार सुर्खियों में आने की वजह उनकी बोल्ड तस्वीरें नहीं हैं, बल्कि उनकी निजी जिंदगी है। दरअसल, सोनारिका जल्द ही दुल्हन बनने जा रही हैं। अपने इस नए सफर की तरफ कदम बढ़ाते हुए सोनारिका ने हाल ही में रोका कर लिया है। अभिनेत्री की रोका सेरेमनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं।
Sonarika Bhadoria: टीवी की 'पार्वती' ने अपने रियल लाइफ ‘महादेव’ संग की सगाई, वायरल हो रहीं तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपने बोल्ड लुक्स के लिए सुर्खियों में बनी रहने वाली सोनारिका ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड विकास पराशर के साथ अपने रिश्ते को एक नया नाम दे दिया है। दरअसल, अभिनेत्री ने एक भव्य समारोह में विकास संग रोका और सगाई कर ली है। सोनारिका की रोका सेरेमनी गोवा में रखी गई थी। इस समारोह की तस्वीरें अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम पर साझा की हैं, जिनमें वह काफी खुश लग रही हैं। सोनारिका की इस खुशी में उनके परिवार के लोग और करीबी दोस्त शामिल हुए थे।
Avatar The Way of Water First Day: बॉक्स ऑफिस पर अवतार 2 की सुनामी, सिर्फ एडवांस बुकिंग में कमा लिए इतने करोड़
सोनारिका भदौरिया ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने रोके और सगाई की तस्वीरें साझा करते हुए अपने मंगेतर विकास के लिए एक प्यारा सा नोट लिखा है। अभिनेत्री लिखती हैं,'2.12.2022 मेरा पूरा दिल मेरी पूर जिंदगी के लिए...मैंने खुद को जीवनभर के लिए एक तोहफा दिया है...इस आशीर्वाद के लिए बहुत खुश हूं...रोका की ढेर सारी बधाइयां विकास।' साझा की गई तस्वीरों में दोनों अपने इस खास दिन का पूरी तरह से आनंद लेते दिखाई दे रहे हैं। इन तस्वीरों में सोनारिका और विकास का रोमांटिक अंदाज भी नजर आ रहा है।
Pathaan: क्या किंग खान करेंगे फिल्म पठान का ग्रैंड प्रमोशन? फीफा वर्ल्ड कप फाइनल में हो सकते हैं शामिल
सोनारिका इन तस्वीरों में बला की खूबसूरत लग रही हैं। उन्होंने अपनी रोका सेरेमनी के लिए लाइट पर्पल कलर का सीक्वेंस को-ऑर्ड फिश कट लहंगा पहना हुआ था, जिसमें वह किसी परी से कम नहीं लग रही थीं। उनके मंगेतर ने व्हाइट कलर का थ्री पीस सूट पहना हुआ था। बता दें, सोनारिका के होने वाले पति एक बिजनेसमैन हैं। सोनारिका और विकास लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। अभिनेत्री की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं और इन तस्वीरों पर फैंस लगातार कमेंट भी कर रहे हैं।
Besharam Rang: दीपिका की बिकिनी के रंग पर बवाल, MP में फिल्म की रिलीज खतरे में, गृहमंत्री मिश्रा ने दी चेतावनी