{"_id":"5e32bd5d8ebc3e4af66ce0c3","slug":"silsila-badalte-rishton-ka-actor-abhinav-shukla-filed-a-complaint-against-makers-over-non-payment","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अभिनव शुक्ला ने 'सिलसिला बदलते रिश्तों का' के मेकर्स पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप, दर्ज कराई शिकायत","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
अभिनव शुक्ला ने 'सिलसिला बदलते रिश्तों का' के मेकर्स पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप, दर्ज कराई शिकायत
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Thu, 30 Jan 2020 05:25 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Abhinav Shukla
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
'सिलसिला बदलते रिश्तों का' से पॉपुलर हुए एक्टर अभिनव शुक्ला ने शो के मेकर्स पर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। अभिनव का आरोप है कि शो के मेकर्स ने बिना बताए उन्हें शो से बाहर कर दिया और पेमेंट भी नहीं दिया। शो में अभिनव ने दृष्टि धामी के पति राजदीप का किरदार निभाया था।
2 of 5
अभिनव शुक्ला
- फोटो : Twitter
बॉम्बे टाइम्स की खबर की मानें तो अभिनव ने शो से बाहर आने के बाद निर्माताओं के खिलाफ क्रिमिनल केस दर्ज करवाया है। जिसमें उन्होंने मेकर्स पर धोखाधड़ी और जबरन वसूली के आरोप लगाए हैं। शिकायत में अभिनव ने मेकर्स पर लगभग दो महीने का पेमेंट न करने की बात कही है।
3 of 5
रुबीना दिलाइक, अभिनव शुक्ला
- फोटो : Twitter
खबर के अनुसार अभिनव को 2018 के अक्टूबर-नवंबर के पेमेंट का भुगतान भी नहीं किया गया। बातचीत के बावजूद जब मेकर्स नहीं मानें तो अभिनव ने कानून का सहारा लेना ठीक समझा। अभिनव के वकील ने बताया- "उन्होंने चैनल और सिने एंड टीवी आर्टिस्ट एसोसिएशन (CINTAA) से भी संपर्क किया गया। दोनों पक्षों की बैठक भी हुई लेकिन कोई समाधान न निकलने के बाद अभिनव ने कानून का सहारा लिया।''
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Silsila Badalte Rishton Ka
- फोटो : twitter
'सिलसिला बदलते रिश्तों का' पिछले साल टीआरपी में जगह न बनाने के बाद बंद कर दिया गया था। सीरियल में शक्ति अरोड़ा कुणाल, अदिति शर्मा मौली और दृष्टि धामी नंदिनी का किरदार निभा रही थीं।
विज्ञापन
5 of 5
Rubina Dilaik and Abhinav Shukla
- फोटो : social media
अभिनव ने 'सास बिना सुसराल' और 'शक्ति: अस्तित्व के एहसास की' जैसे सीरियल से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाने वाली एक्ट्रेस रुबीना दिलाइक से शादी की है। दोनों ने एक दूसरे को पांच साल डेट करने के बाद शादी की। अभिनव फिल्म 'अक्सर 2' में नजर आ चुके हैं। साथ ही वो एक बेहतरीन फोटोग्राफर भी हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।