{"_id":"5e32bad38ebc3e4aeb5a4fe5","slug":"beyhad-actress-jennifer-winget-wear-bridal-dupatta-with-silver-work-worth-rupees-68000","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बॉलीवुड अभिनेत्रियों को टक्कर दे रही हैं जेनिफर, ब्राइडल दुपट्टे की कीमत जानकर रह जाएंगे हैरान","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
बॉलीवुड अभिनेत्रियों को टक्कर दे रही हैं जेनिफर, ब्राइडल दुपट्टे की कीमत जानकर रह जाएंगे हैरान
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
Published by: प्रतीक्षा राणावत
Updated Thu, 30 Jan 2020 04:54 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
जेनिफर विंगेट
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन का ताजा शो 'बेहद 2' अपने प्रीमियर से ही काफी चर्चाएं बटोर रहा है। इसके पिछले सीजन की तरह ही इस शो के ताजा सीजन को भी दर्शकों का जबर्दस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। बेहद 2 अपने भव्य सेट्स और किरदारों के शानदार प्रस्तुतीकरण के चलते चर्चा का विषय बन गया है। साथ ही, शो के दूसरे सीजन में माया का लुक दर्शकों के लिए स्टाइल स्टेटमेंट बन गया है।
2 of 4
जेनिफर विंगेट
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
शो में आगे रूद्र माया के माया-जाल में फस जाएगा और माया से भाग कर शादी करेगा। बेहद 2 की नायिका जेनिफर विंगेट, जो माया का किरदार निभा रही हैं उन्होंने इस सीन के लिए 68,000 रुपये का दुपट्टा पहना।
3 of 4
जेनिफर विंगेट
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
सूत्रों के मुताबिक, "माया को बेहद 2 के पूरे सीजन में काले कपड़ो में देखा जाएगा क्योंकि वो एम. जे. से बदला लेने आई हैं। लेकिन जब वो रूद्र से शादी कर रही हैं तो उनके कपड़ो में कुछ लाल होना जरूरी था। इसलिए उनका दुपट्टा लाल रखा गया। यह दुपट्टा विशेष रूप से सिर्फ और सिर्फ माया के लिए बनवाया गया है। इस दुपट्टे में चांदी के धागों से कारीगरी की गई है। इस ब्राइडल दुपट्टे को बनाने के लिए 48 घंटो की और 3 कारीगरों की मेहनत लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
जेनिफर विंगेट
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
गौरतलब है कि बेहद 2 सोनी टेलीविजन के शो बेहद का सीक्वल है। बेहद के पहले सीजन में अभिनेत्री जेनिफर विंगेट के साथ ही अभिनेता कुशल टंडन और अभिनेत्री अनेरी वजनी नजर आई थीं। बेहद के इस सीजन में मुख्य भूमिका में जेनिफर एक बार पिर दिखाई दे रही हैं। वहीं जेनिफर के साथ इस बार अभिनेता शिविन नारंग और आशीष चौधरी भी नजर आ रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।