बिग बॉस 13 के चर्चित कंटेस्टेंट्स सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल का एक वीडियो खूब देखा जा रहा है। सिद्धार्थ ने अपने इंस्टाग्राम से ये वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह शहनाज के सिर में तेल मालिश करते नजर आ रहे हैं। इसमें सिड और शहनाज की मस्ती साफ देखी जा सकती है।
2 of 5
सिद्धार्थ शुक्ला, शहनाज गिल
- फोटो : Insatagram- @realsidharthshukla
सिद्धार्थ शुक्ला ने वीडियो शेयर करते हुए इसे 'सिडनाज की चम्पी' नाम दिया है। वीडियो क्लिप में सिड शहनाज के बालों में तेल से चम्पी कर रहे हैं। वहीं शहनाज इसका खूब आनंद उठा रही हैं। सिद्धार्थ कहते हैं 'मेरी नींद हराम करके खुद आराम फरमा रही है। दोस्ती का अच्छा फायदा उठा रही है शहनाज कौर गिल। रुक, तेरे को तो मैं दिखाता हूं'।
3 of 5
sidharth shukla
- फोटो : social media
इसके बाद सिद्धार्थ शहनाज को चिढ़ाने की कोशिश करते हैंं। कहते हैं 'शहनाज तूने कभी सोचा है कि तू बूढ़ी होकर कैसी लगेगी'? शहनाज कहती हैं 'हां! ये तो मैंने कभी सोचा ही नहीं'। फिर सिड कहते हैं 'तेरे को पता है तेरे बिल्डिंग की मिसेज वर्मा लकड़ी लेकर चलती हैं'। फिर शहनाज डर जाती हैं और कहती हैं 'हाय मेरा तो बहुत दिल घबरा रहा है सिद्धार्थ। मैं क्या करुं'? फिर सिड उन्हें चिढ़ाने के लिए कहते हैं कि तेरे सारे बाल भी झड़ जाएंगे। शायद एक-दो बचें तो बचें। इसके बाद शहनाज भी सिड को करारा जवाब देती हैं।
4 of 5
sidharth shukla and shehnaz kaur gill
- फोटो : Instagram
बता दें कि सिड-शहनाज की मजेदार केमिस्ट्री कोई पहली बार देखने को नहीं मिल रही। इससे पहले बिग बॉस 13 में भी ये दोनों चम्पी करते हुए दिखाई देते थे। इन्हें बिग बॉस से इन्हें खूब पहचान मिली और दर्शक इनकी जोड़ी का खूब आनंद भी उठाते हैं।
5 of 5
Shehnaz and Sidharth Shukla
- फोटो : voot
बिग बॉस 13 विनर सिद्धार्थ शुक्ला और उनकी दोस्त शहनाज शो के दौरान घर में ही दोस्त बने थे। तब शहनाज ने सिद्धार्थ के प्रति अपने प्यार का इजहार भी किया था। शो खत्म होने बाद भी शहनाज ने अन्य शो 'शहनाज गिल का स्वयंवर' में सिद्धार्थ से कहा था कि तू ही मुझसे शादी कर ले। दोनों के बॉन्ड को फैन्स ने खूब पसंद किया। हालांकि अब सिडनाज खुद को दोस्त ही बताते हैं।