सिद्धार्थ शुक्ला ने हार्ट अटैक की वजह से दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके परिवार के साथ साथ उनके दोस्त और फैंस भी गहरे सदमे में हैं। इस बात पर किसी को भी यकीन नहीं हो रहा कि सिद्धार्थ अब इस दुनिया में नहीं हैं। मुंबई के कूपर अस्पताल ने सिद्धार्थ के निधन की पुष्टि की है। एक्टर का निधन दिल का दौरा पड़ने से हुआ है। सिद्धार्थ बिग बॉस 13 और खतरों के खिलाड़ी 7 के विजेता थे। इस खबर ने हर किसी को अंदर तक हिलाकर रख दिया है। लेकिन उन्होंने सोशल मीडिया पर 3 दिन पहले एक ऐसा पोस्ट लिखा था जिसे उनके हार्ट अटैक से जोड़कर देखा जा रहा है। जानिए सिद्धार्थ शुक्ला ने ऐसा कौन सा पोस्ट शेयर किया था जो अब सुर्खियों में बना हुआ है।
Siddharth Shukla: सिद्धार्थ शुक्ला ने फ्रंटलाइन वर्कर्स के लिए लिखी थी आखिरी पोस्ट, निधन के बाद हुई वायरल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभी तक रिपोर्ट्स के मुताबिक सिद्धार्थ शुक्ला का मौत हार्ट अटैक से हुई है। लेकिन हैरानी वाली बात ये है कि सिद्धार्थ की आखिरी पोस्ट हार्ट लाइन को दिखा रही है। उन्होंने अपनी आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट पर #TheHeroesWeOwe करके फ्रंटलाइन वॉरियर्स के लिए एक पोस्ट किया था, जिसके नीचे हार्ट लाइन यानि दिल की धड़कनें बनी हुई थीं। पोस्ट के साथ ही उन्होंने कैप्शन भी लिखा था। लेकिन दुख की बात ये है कि मेडिकल स्टाफ की सराहना करने वाले सिद्धार्थ आज अपनी ही दिल की धड़कनों को खो चुके हैं।
सिद्धार्थ ने 3 दिन पहले अपने ट्विटर अकाउंट पर एक पोस्ट किया था। ये पोस्ट ओलंपिक में भारत की शान बढ़ाने वाले सुमित अंटिल और अवनी लेखारा को डेडिकेटेड था। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा था कि भारतीय हमें बार-बार प्राउड फील करा रहे हैं।
Indians making us proud over and over again… a World Record in addition to the #Gold in #Paralympics … congratulations #SumitAntil and #AvaniLekhara
— Sidharth Shukla (@sidharth_shukla) August 30, 2021
सिद्धार्थ शुक्ला ने टीवी सीरीयल्स के जरिए फैंस का दिल जीता था। एक्टर ने बालिका बधू सीरियल में शिव का किरदार निभाया था। इस रोल को निभाने के बाद उनकी लोकप्रियता आसमान छूने लगी थी।