टेलीविजन के मशहूर एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला के निधन की खबर से पूरा अभिनय जगत सदमे में हैं। हर किसी के लिए इस खबर पर यकीन करना मुश्किल हो रहा है। अभिनेता का आज सुबह निधन हो गया। एक्टर के निधन की खबर सामने आते ही इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिनेता की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई है। वहीं, इस बीच सिद्धार्थ की एक्स गर्लफ्रेंड इस खबर से बेहद भावुक हो गई हैं। उन्हें अब तक यकीन नहीं हो रहा कि सिद्धार्थ इस दुनिया को छोड़कर जा चुके हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर सिद्धार्थ की एक तस्वीर शेयर कर उन्हें श्रद्धांजलि दी है।
Sidharth Shukla: सिद्धार्थ की अचानक मौत से सदमे में एक्स गर्लफ्रेंड शेफाली जरीवाला, कहा- विश्वास करना मुश्किल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिग बॉस के घर साथ नजर आए थे शेफाली-सिद्धार्थ
सिद्धार्थ शुक्ला ने शेफाली जरीवाला को भी डेट किया है। दोनों बिग बॉस 13 के घर में नजर आए थे। इस दौरान शेफाली जरीवाला और सिद्धार्थ शुक्ला की काफी अच्छी दोस्ती देखने को मिली थी। इतना ही नहीं बिग बॉस के घर में शेफाली और सिद्धार्थ अक्सर साथ बैठकर बातें भी किया करते थे।
टूट चुकी हैं शहनाज गिल
वहीं, इस खबर के सामने आते ही शहनाज गिल पूरी तरह से टूट चुकी हैं। शहनाज के पिता संतोख सिंह सुख ने एक वेबसाइट को बताया कि उनकी बेटी की हालत ठीक नहीं है। बताया जा रहा है कि जैसे ही शहनाज गिल को यह खबर मिली उन्होंने शूटिंग छोड़ दी। दरअसल, शहनाज गिल शूट में व्यस्त थीं और जैसे ही उन्हें पता चला कि सिद्धार्थ नहीं रहे उन्होंने शूटिंग छोड़ दी।
कई सेलेब्स ने व्यक्त किया शोक
बताया जा रहा है कि सिद्धार्थ रात को दवाई लेकर सोए थे, जिसके बाद वह सुबह उठे ही नहीं। फिलहाल उनकी डेड बॉडी फिलहाल मुंबई के कूपर अस्पताल में हैं। टीवी और फिल्म इंडस्ट्री में इस खबर के सामने आते ही मातम छा गया है। ट्विटर पर कई सेलेब्स ने सिद्धार्थ की मौत पर शोक व्यक्त कर रह हैं। वहीं, कई लोग अभी भी इस बात पर यकीन नहीं कर पा रहे हैं।
2008 से शुरू किया टीवी करियर
मुंबई में 12 दिसंबर 1980 को जन्मे सिद्धार्थ शुक्ला ने अपने करियर की शुरुआत बतौर मॉडल की थी। साल 2008 में वह टीवी सीरियल बाबुल का आंगन छूटे ना में दिखे थे, लेकिन वह साल 2013 में आए टीवी शो बालिका वधू के जरिए लोगों के बीच लोकप्रिय हुए। इसके बाद वह साल 2014 में आई हंपटी शर्मा की दुल्हनिया फिल्म में नजर आए । इसके अलावा इसी साल उनकी ब्रोकन बट ब्यूटीफल नामक वेब सीरीज भी आई थी, जिसने काफी सुर्खियां बटोरी थीं।