फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sidharth Shukla Death: आखिरी वक्त में सिद्धार्थ शुक्ला के साथ थीं शहनाज गिल, एंबुलेंस में परिवार के साथ अस्पताल लेकर गईं

Thu, 02 Sep 2021 08:22 PM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतिभा सारस्वत Updated Thu, 02 Sep 2021 08:22 PM IST
विज्ञापन
actress shahnaz gil reaction on siddharth shukla demise told by her father santokh singh
शहनाज कौर गिल - फोटो : Social Media

मशहूर टीवी एक्टर और बिग बॉस 13 के विजेता सिद्धार्थ शुक्ला की अचानक मौत से सब स्तब्ध हैं। बिग बॉस में उनके सबसे करीबी रहीं अभिनेत्री शहनाज गिल का रो-रोकर बुरा हाल है। शहनाज, सिद्धार्थ की मौत की खबर के बाद से लगातार उनकी मां के साथ हैं। वो सिद्धार्थ की मां का लगातार ख्याल रखें हैं, वो परिवार की तरह उनके हर पल साथ हैं। इन तमाम जानकारियों के बीच मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शहनाज के पिता ने एक जानकारी दी है, जो उनके फैंस को झकझोर कर रख सकती है। शहनाज के पिता ने बताया कि शहनाज ने उनसे बिलखते हुए कहा कि "पापा मैं अब कैसे जी पाऊंगी"?

actress shahnaz gil reaction on siddharth shukla demise told by her father santokh singh
Sidharth Shukla and Shehnaz Kaur Gill - फोटो : twitter

शहनाज के पिता ने बताया कि बेटी ने उनसे कहा कि "मेरे हाथों में वो दुनिया छोड़कर गया है। अभी आई खबर के मुताबिक सिद्धार्थ शुक्ला ने अपनी आखिरी सांस शहनाज के हाथों में ली थी। उनके जाने के बाद से शहनाज बुरी तरह टूटी हुईं हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सिद्धार्थ को अपनी बांहों में आखिरी सांस लेते हुए देख वो इस सदमे से बाहर नहीं आ पा रही हैं।

actress shahnaz gil reaction on siddharth shukla demise told by her father santokh singh
Shehnaz Kaur Gill and Sidharth Shukla - फोटो : twitter

शहनाज के पिता संतोख सिंह ने फोन पर बात करते हुए मीडिया को बताया कि शहनाज का रो रोकर बुरा हाल है। शहनाज के पिता के मुताबिक उन्होंने कहा कि सिद्धार्थ ने उनके हाथों में दम तोड़ा है। वो शहनाज की बांहों में इस दुनिया को छोड़कर गए हैं। शहनाज रो रोकर बार बार बोल रही हैं कि अब वो कैसे जी पाएंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
actress shahnaz gil reaction on siddharth shukla demise told by her father santokh singh
shehnaz kaur gill - फोटो : twitter

सुबह सिद्धार्थ के घर थीं शहनाज
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक शहनाज सिद्धार्थ के घर पर थीं, जब वो उन्हें सुबह उठाने पहुंची तो सिद्धार्थ ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। इसके बाद सिद्धार्थ को शहनाज ने पकड़कर गोदी में रखा लेकिन बावजूद सिद्धार्थ कुछ नहीं बोले। फिर शहनाज ने ये जानकारी पूरे परिवार को दी और सिद्धार्थ को अस्पताल ले जाया गया। 

विज्ञापन
actress shahnaz gil reaction on siddharth shukla demise told by her father santokh singh
Shehnaz Kaur Gill and Siddharth Shukla - फोटो : twitter
कूपर अस्पताल ले जाने के बाद डॉक्टरों ने उनकी जांच की और बाद में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अचानक हुई इस घटना के बाद से ये खबर मीडिया में आग की तरह फैल गई। इस खबर को सुनने के बाद सिद्धार्थ के साथी कलाकार लगातार अस्पताल और उनके घर पहुंचने लगे। इनके टीवी के कई बड़े नाम शामिल थे। बॉलीवुड से राजकुमार राव भी उनके घर सांत्वना देने पहुंचे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed