फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sidharth Shukla Death: सिद्धार्थ से पहले इन कलाकारों को खो चुका है बॉलीवुड और टीवी जगत, अचानक हुई मौत से सदमे में थे फैंस

Thu, 02 Sep 2021 02:49 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Thu, 02 Sep 2021 02:49 PM IST
विज्ञापन
Sidharth Shukla Death: Bollywood and TV world have lost these artists before Sidharth fans were shocked by the sudden death
बॉलीवुड कलाकार - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला के आकस्मिक निधन से पूरा बॉलीवुड और टीवी जगत में मातम छा गया है। किसी को भी यह यकीन नहीं हो रहा कि इतनी कम उम्र में वह इस दुनिया को अलविदा कह गए। बता दें कि सिद्धार्थ शुक्ला पूरी तरह से स्वस्थ थे। ऐसे में एक्टर की अचानक हुई मौत से सभी सदमें में है। वैसे सिद्धार्थ शुक्ला इंडस्ट्री के पहले ऐसे सदस्य नहीं, जिनकी मौत से  बॉलीवुड और टीवी जगत को धक्का लगा है। इंडस्ट्री ने बीते दिनों अपने कई दिग्गज और लोकप्रिय कलाकारों को खोया है। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ कलाकारों के बारे में जिन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया है। 

सुशांत सिंह राजपूत

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत पिछले साल 14 जून को मुंबई के बांद्रा स्थित अपने घर में मृत पाए गए थे। आधिकारिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक सुशांत की मौत फांसी के कारण दम घुटने से हुई थी। अभिनेता की अचानक हुई मौत ने सभी को हिला कर रख दिया था। 34 वर्षीय सुशांत ने 'काई पो चे', एम एस धोनी, 'छिछोरे' सहित कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम किया था।

Sidharth Shukla Death: Bollywood and TV world have lost these artists before Sidharth fans were shocked by the sudden death
इरफान खान - फोटो : सोशल मीडिया

इरफान खान

अपनी अदाकारी से हर किसी के दिल पर राज करने वाले फिल्म अभिनेता इरफान खान का 29 अप्रैल, 2020 को निधन हो गया था। इरफान खान ने 54 साल की उम्र में अंतिम सांस ली थी। इरफान काफी लंबे वक्त से कैंसर से लड़ रहे थे। उन्होंने साल 2018 में दुनिया को कैंसर के बारे में जानकारी दी थी, लेकिन दो साल बाद जिंदगी से जारी इस जंग को इरफान हार गए

 

Sidharth Shukla Death: Bollywood and TV world have lost these artists before Sidharth fans were shocked by the sudden death
ऋषि कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

ऋषि कपूर

जाने-माने अभिनेता ऋषि कपूर ने 67 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया था। कपूर लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे। हालांकि, वह अमेरिका में कैंसर का इलाज कराने के बाद भारत लौट आए थे। लेकिन बाद में तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने अंतिम सांस लीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sidharth Shukla Death: Bollywood and TV world have lost these artists before Sidharth fans were shocked by the sudden death
दिलीप कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

दिलीप कुमार

हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार ने इसी साल 07 जुलाई को अंतिम सांस ली। उन्हें काफी समय से सांस संबंधित समस्याएं थी। जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अभिनेता ने 98 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया था। दिलीप साहब के साथ उनकी पत्नी और अभिनेत्री सायरा बानो उनकी आखिरी सांस तक साथ रहीं। वहीं, अभिनेत्री भी बीते कुछ दिनों से तबीतत खराब होने के बाद अस्पताल में भर्ती हैं। 

विज्ञापन
Sidharth Shukla Death: Bollywood and TV world have lost these artists before Sidharth fans were shocked by the sudden death
 राजीव कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

 राजीव कपूर

राजकपूर के सबसे छोटे बेटे राजीव कपूर का इसी साल 09 फरवरी को निधन हो गया था। वह 58 वर्ष के थे। उनका निधन दिल का दौरा पड़ने से हुआ था। सुबह तक ठीक ठाक दिख रहे राजीव कपूर को नाश्ते के बाद हल्की सी बेचैनी महसूस हुई। वह कुछ समझ पाते या किसी को कुछ बता पाते तभी उन्हें दिल का दौरा पड़ गया।  जब तक उन्हें अस्पताल पहुंचाया जाता, उनका निधन हो गया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed