लगता है एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला के दिन वाकई बुरे चल रहे हैं। 'बालिका वधू' के बाद बड़ी मुश्किल से उन्हें एक डेली सोप मिला था जिसमें वो लीड किरदार में नजर आने वाले थे लेकिन अब इस शो के मेकर्स सिद्धार्थ को शो से बाहर निकाल फेंकने की बात कर रहे हैं। इसकी वजह से सिद्धार्थ का एटीट्यूड और नखरे।
एक वेबसाइट के मुताबिक, सिद्धार्थ ने हाल ही में अपने आने वाले टीवी शो 'दिल से दिल तक' के सेट पर बवाल मचा दिया और खूब नखरे दिखाए। शो की टीम और सिद्धार्थ के बीच खूब झगड़ा हुआ।
शो के प्रोड्यूसर सिद्धार्थ के नखरों से इस कदर परेशान हुए कि वो इस मामले को चैनल तक ले गए और अब इस चैनल ने सिद्धार्थ को शो से बाहर निकालने का फैसला कर लिया है।
4 of 5
rashami desai
- फोटो : self
दरअसल सिद्धार्थ इस बात से नाराज थे कि उन्हे छोटी वैनिटी वैन दी गई जबकि शो की हीरोइन रश्मि देसाई को बड़ी वैनिटी वैन मिली और इसकी वजह से सिद्धार्थ ने शूट करने से भी मना कर दिया। वो अपनी बात पर ही अड़ गए।
सिद्धार्थ के इस एटीट्यूड से शूट काफी लेट हो गया जिसकी वजह से सेट पर बड़ा बवाल हो गया।
खबर के मुताबिक, सिद्धार्थ की जगर किसी और एक्टर को लेने की बात चल रही है और इसके लिए अनस राशिद, रवि दुबे, राकेश बापट और जय भानुशाली का नाम सामने आया है।
अब देखना ये होगा कि सिद्धार्थ को वाकई शो से निकाला जाएगा या यो वो अपने एटीट्यूड में सुधार करेंगे।