श्वेता तिवारी और वरुण बडोला इन दिनों टेलीविजन शो मेरे डैड की दुल्हन में गुनीत सिक्का और अंबर के किरदारों से दर्शकों का दिल जीतने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। इस शो में जहां अंबर को गुनीत के प्रति अपने प्यार का एहसास होता है, वहीं दर्शकों को भी अंबर में आया बदलाव खूब पसंद आ रहा है।
2 of 4
Mere Dad Ki Dulhan starcast
- फोटो : amar ujala mumbai
जहां अंबर, गुनीत की मां पम्मी को ढूंढने में उनकी मदद कर रहे हैं जो एक हॉलिडे में गुम हो गई हैं, वहीं गुनीत को पहली बार अंबर का एक बिल्कुल नया अंदाज़ नजर आएगा। दोनों मिलकर गुनीत की मां की तलाश में उत्तर प्रदेश के वृंदावन जाते हैं जहां वो यूपी के पसंदीदा त्यौहार लट्ठमार होली के बीच फंस जाते हैं। जहां उनकी तलाश जारी रहती है, वहीं गुनीत और अंबर दोनों भांग का मजा लेते हैं। ये लोग हिंदी सिनेमा के कल्ट क्लासिक गाने जय जय शिव शंकर पर भी डांस करते नजर आएंगे।
3 of 4
Shweta Tiwari
- फोटो : Instagram
पहली बार लट्ठमार होली का अनुभव करते हुए श्वेता ने बताया, "चूंकि मैं उत्तर प्रदेश से हूं इसलिए मेरे लिए कई तरीकों से होली के त्यौहार का बड़ा महत्व है। लेकिन फिर भी मैंने पहली बार लट्ठमार होली को इसके पूरे पारंपरिक अंदाज में देखा और वो भी मेरे डैड की दुल्हन की शूटिंग करते हुए! जब हमने लोकप्रिय गीत जय जय शिव शंकर को रीक्रिएट किया, तो यह बड़ा मजेदार था। '
4 of 4
Shweta Tiwari
- फोटो : अमर उजाला
श्वेता ने आगे कहा, 'गुनीत के रूप में मुझे भांग के नशे में चूर नजर आना था और मैंने और वरुण ने पूरी तरह झूमते हुए इसका मजा लिया! होली वाकई एक जोश से भरा त्यौहार है और यह तुरंत आपका मूड बदल देता है। मैं उम्मीद करती हूं दर्शकों को सेलिब्रेशन का हमारा अंदाज भी पसंद आएगा और वह इसे एंजॉय करेंगे।"