फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अभिनव कोहली से बिगड़ते रिश्ते पर श्वेता तिवारी ने तोड़ी चुप्पी, शादी को बताया जहरीला घाव

Tue, 12 Nov 2019 11:49 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Tue, 12 Nov 2019 11:49 AM IST
विज्ञापन
Shweta Tiwari speak on troubled marriage with Abhinav Kohli interview
Shweta Tiwari - फोटो : Social Media

टीवी की मशहूर अभिनेत्री श्वेता तिवारी ने सीरियल 'कसौटी जिंदगी की' में निभाए गए किरदार प्रेरणा से घर-घर में लोकप्रियता पाई। कभी टीवी की सबसे पॉपुलर बहू कही जाने वाली श्वेता एक बार फिर से टीवी पर वापसी कर रही हैं। कुछ समय पहले श्वेता ने अपने दूसरे पति अभिनव कोहली के खिलाफ पुलिस में घरेलू हिंसा की शिकायत दर्ज करवाई थी। हाल में एक इंटरव्यू के दौरान श्वेता ने अपने वैवाहिक जीवन को लेकर बातचीत की। उन्होंने अपनी शादी की तुलना एक जहरीले घाव से की।

Shweta Tiwari speak on troubled marriage with Abhinav Kohli interview
Shweta Tiwari family photo - फोटो : Social Media

ETimes को दिए एक इंटरव्यू में श्वेता तिवारी ने अभिनव कोहली से हुई शादी की तुलना एक जहरीले घाव से करते हुए कहा कि उन्हें इससे बाहर निकलना था। श्वेता ने बताया कि वह वास्तव में खुश हैं। वह खुद को एक खुशहाल व्यक्ति के रूप में चित्रित करने की कोशिश नहीं कर रही हैं। वह अपने आने वाले शो 'मेरे डैड की दुल्हन' को लेकर काफी उत्साहित हैं।

Shweta Tiwari speak on troubled marriage with Abhinav Kohli interview
बॉलीवुड अभिनेत्री श्वेता तिवारी - फोटो : अमर उजाला

श्वेता ने कहा, 'लोग कह रहे हैं कि दूसरी शादी भी कैसे गलत हो सकती है, मैं उनसे पूछना चाहती हूं कि चीजें गलत क्यों नहीं हो सकती हैं? कम से कम, मुझे इसका सामना करने और और समस्या के बारे में बात करने की हिम्मत तो है। आज मैं जो कुछ भी कर रही हूं, अपने परिवार और अपने बच्चों की बेहतरी के लिए कर रही हूं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Shweta Tiwari speak on troubled marriage with Abhinav Kohli interview
shweta tiwari

उन्होंने आगे कहा, 'यहां बहुत सारे लोग हैं जो शादीशुदा हैं लेकिन फिर भी उनके बॉयफ्रेंड और गर्लफ्रेंड हैं।  मुझे लगता है कि मैं उनसे बेहतर हूं। कम से कम मुझमें ये कहने की हिम्मत है कि मैं आपके साथ नहीं रहना चाहती। मैं उन सभी महिलाओं को संदेश देना चाहती हूं, जो अपने विवाहित जीवन की परेशानियों के बारे में बात करने से कतराती हैं क्योंकि उन्हें डर लगता है। वे दर्द से गुजरती रहती हैं और चुपचाप सब कुछ सहन करती रहेंगी। वो ऐसा करके अपने बच्चों को अच्छा जीवन नहीं दे पाएंगी। इसलिए महिलाएं कृपया दर्द सहन न करें और बाहर आकर इस बारे में बात करें।'

विज्ञापन
Shweta Tiwari speak on troubled marriage with Abhinav Kohli interview
shweta tiwari, palak tiwari - फोटो : social media

बीते दिनों श्वेता तिवारी के नए 'मेरे डैड की दुल्हन' पर बवाल हुआ था।  अभिनेत्री और पंजाबी फिल्म निर्माता प्रीती सप्रू ने इस शो के निर्माता के खिलाफ केस दर्ज कर दिया। प्रीति सप्रू का दावा है कि इस सीरियल की कहानी और उनकी आने वाली फिल्म का कॉन्सेप्ट एक ही है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed