फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्या श्वेता तिवारी ने रचा ली है तीसरी शादी? जानिए वायरल हो रही तस्वीर का सच

Sun, 08 Nov 2020 02:39 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sun, 08 Nov 2020 02:39 PM IST
विज्ञापन
Shweta tiwari photo viral in bridal look here know about viral photo reality
श्वेता तिवारी, वरुण बडोला - फोटो : instagram/shweta_tiwariFC

श्वेता तिवारी टीवी की व्यस्त अभिनेत्रियों में से एक हैं। टीवी पर निभाए अपने किरदार के अलावा वह अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। उनकी शादीशुदा जिंदगी में दरार पैदा हो गई है। इस बीच श्वेता तिवारी की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें वह शादी के लाल जोड़े में नजर आ रही हैं।

Shweta tiwari photo viral in bridal look here know about viral photo reality
श्वेता तिवारी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

तस्वीर देखने के बाद श्वेता के प्रशंसक भी हैरान हैं और पूछ रहे हैं कि क्या अभिनेत्री ने तीसरी शादी कर ली है? वायरल हुई तस्वीर में श्वेता ने लाल रंग का लहंगा पहना है। उनके साथ अभिनेता वरुण बडोला भी नजर आ रहे हैं। दोनों मस्ती करने के अंदाज में खड़े हुए हैं।

Shweta tiwari photo viral in bridal look here know about viral photo reality
श्वेता तिवारी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

दरअसल तस्वीर श्वेता तिवारी के टीवी शो मेरे डैड की दुल्हन के सेट से है। सीरियल में एक वेडिंग शूट हुआ था। इसमें श्वेता गुनीत सिक्का के रोल में हैं जबकि वरुण बडोला अंबर शर्मा का किरदार कर रहे हैं। शादी के एक सीक्वेंस के दौरान दोनों कलाकार दूल्हा दुल्हन बने नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shweta tiwari photo viral in bridal look here know about viral photo reality
श्वेता तिवारी - फोटो : isntagram/shwetatiwari

विवादों में निजी जिंदगी
श्वेता तिवारी और अभिनव कोहली के बीच विवाद काफी बढ़ गया है। बीते दिनों अभिनव कोहली ने श्वेता के खिलाफ मानहानि का नोटिस भेजा और उन्होंने उनके बेटे रेयांश से न मिलने देने का आरोप लगाया। साथ ही अभिनव कोहली ने यह भी कहा कि अगर श्वेता उनके नोटिस का जवाब नहीं देती हैं तो वह सोचेंगे कि आगे क्या करना है।

विज्ञापन
Shweta tiwari photo viral in bridal look here know about viral photo reality
बेटी के साथ राजा चौधरी व श्वेता तिवारी

बता दें कि शादी के कुछ साल बाद ही श्वेता और अभिनव के रिश्ते बिगड़ने लगे थे। श्वेता ने अपने पति पर घरेलू हिंसा का मामला भी दर्ज कराया था। दोनों का एक बेटा रेयांश है। श्वेता ने पहली शादी राजा चौधरी से की थी। राजा चौधरी से उनकी एक बेटी पलक हुईं। श्वेता और राजा की यह शादी 14 साल तक चली।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed