{"_id":"5abf1c0b4f1c1b95618b499b","slug":"shoaib-ibrahim-goes-shirtless-while-dancing-on-salman-khan-famous-number","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सलमान खान की राह पर चला ये टीवी एक्टर, शर्टलेस होकर खुलेआम किया ऐसा डांस","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
सलमान खान की राह पर चला ये टीवी एक्टर, शर्टलेस होकर खुलेआम किया ऐसा डांस
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 31 Mar 2018 04:45 PM IST
विज्ञापन
Shoaib Ibrahim
दीपिका कक्कड़ से शादी के बाद शोएब इब्राहिम एक बार फिर से सुर्खियों में है। कभी उनकी साड़ी पहनते हुए तस्वीरें सामने आती है तो कभी वह शर्टलेस होकर डांस करने लगते है। हाल ही में शोएब इब्राहिम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वह सलमान खान के फेमस गाने पर जमकर डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
Shoaib Ibrahim
शोएब इन दिनों 'जीत गई तो पिया मोरे' सीरियल में लीड रोल में नजर आ रहे हैं। कुछ दिन पहले एक सीक्वेंस के दौरान साड़ी पहनते हुए तस्वीरें सामने आई थी तो वहीं अब सेट से एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को देखकर आप इतना तो जरूर कहेंगे कि लगता है दीपिका के प्यार का सुरूर शोएब के सिर चढ़कर बोल रहा है।
Shoaib Ibrahim
इस वीडियो को शोएब ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस गाने में शोएब सलमान खान के 'ओ ओ जाने जाना' गाने पर डांस कर रहे हैं। जिसमें उनका साथ पूरी टीम दे रही है। सलमान की तरह ही शोएब इस गाने पर डांस करते हुए शर्टलेस नजर आ रहे हैं। यह गाना साल 1988 में आई फिल्म 'प्यार किया तो डरना क्या' का है। इस गाने को लोग आज भी पसंद करते हैं।
Wen a @BeingSalmanKhan fan is made to shoot barebody... bhai iss gaane pe sabko nachna to banta hai... and i love the way my entire cast and crew came in with me!!! pic.twitter.com/8xF6PdeYrA
— Shoaib Ibrahim (@Shoaib_Ibrahim1) March 30, 2018
विज्ञापन
विज्ञापन
Shoaib Ibrahim
शोएब ने कुछ समय पहले ही अपनी लॉग टाइम गर्लफ्रेंड दीपिका कक्कड़ से शादी की है। शोएब ने हाल ही में 'जीत गई तो पिया मोरे' सीरियल में कृप कौर सूरी को रिप्लेस किया है। इससे पहले शोएब 'कोई लौट के आया है' सीरियल में नजर आए थे। साथ ही दीपिका के साथ 'नच बलिए' सीजन 8 में बतौर कंटेस्टेंट हिस्सा लिया था। शोएब सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं।
विज्ञापन
दीपिका कक्कड़
दीपिका और शोएब की शादी को लेकर कई तरह की बातें भी कही जा रही थी। ऐसा कहा जा रहा था कि शोएब से शादी करने के लिए दीपिका ने धर्म परिवर्तन किया है। हाल ही में इंटरव्यू के दौरान शोएब ने कहा था - 'विश्वास कीजिए, लोग क्या सोचते हैं, हमें इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता। हमें पता है कि हमने कुछ गलत नहीं किया है। इसलिए हम किसी भी निगेटिविटी पर ध्यान नहीं देते। लोगों को हमारे बारे में बात करने हक किसने दिया।'