टीवी दुनिया के सितारों की पॉपुलैरिटी का दायरा बढ़ता ही जा रहा है और ये भी अब किसी बॉलीवुड स्टार्स से कम नहीं आंके जाते हैं। हालांकि वे छोटे पर्दे पर काम जरूर कर रहे हैं लेकिन कमाई के मामले में यह भी किसी से पीछे नहीं हैं। ऐसे ही कुछ टीवी स्टार्स हैं जो मोटी रकम कमाने के मामले में किसी बॉलीवुड स्टार्स से कम नहीं है...आइए जानते हैं इनके बारे में...
शिवाजी सथम
शिवाजी सथम को आज पूरा देश एसीपी प्रद्यूमन के नाम से जानता है। टीवी सीरियल सीआईडी से अपनी बड़ी पहचान बनाने वाले शिवाजी आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। अगर इनकी कमाई की बात करें तो यह एक एपिसोड का 1.60 लाख रुपये लेते हैं और महीने में 15 दिन ही काम करते हैं। मुंबई के वर्ली में इनका खुद का एक बड़ा घर है और यह 50 लाख की बीएमड्ब्ल्यू से सफर करते हैं।
हिना खान
बिग बॉस 11 से अपनी छाप छोड़ने वालीं टीवी एक्ट्रेस हिना खान ने अपने टीवी करियर की शुरुआत सुपरहिट सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है से की थी। बता दें कि हिना खान इस दौरान एक एपिसोड का 1.25 लाख रुपये लिया करती थी। लेकिन लाइफ में आगे बढ़ने के लिए इन्होंने इस शो से किनारा कर लिया। हिना के पास 45 लाख रुपये वाली ऑडी कार है।
राम कपूर
टीवी ही नहीं बल्कि बॉलीवुड में भी मशहूर एक्टर राम कपूर आज अपनी दमदार एक्टिंग की बदौलत ग्लैमर की दुनिया में कायम हैं। टीवी सीरियल बड़े अच्छे लगते हैं से लोगों की नजरों में हीरो बने राम कपूर इस सीरियल के एक एपिसोड के 1.65 लाख रुपये लेते थे। इनकी नेट वर्थ 1.5 मिलियन अमेरिकी डॉलर से भी ऊपर है। राम के पास खुद का मालाबार हिल पर लक्जीरियस एस्टेट में सी फेस का घर है। बात करें उनकी गाड़ियों की तो इनके पास एक बीएमड्ब्ल्यू के साथ दो और ब्रांडेड कार है।
दिव्यांका त्रिपाठी
स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाले सुपरहिट सीरियल ये हैं मोहब्बतें से सबकी चहेती बनीं दिव्यांका त्रिपाठी भी किसी बॉलीवुड एक्ट्रेस से खूबसूरती में कम नहीं है। अगर बात करें उनकी अमीरी की तो वह इस सीरियल के एक एपिसोड का एक लाख रुपये चार्ज करती हैं और मुंबई में एक सी-फेस वाले बंगले में रहती हैं। यहां तक कि उनके होमटाउन भोपाल में भी एक शानदार बंगला है। इनके पास कई बड़ी-बड़ी कार हैं जिनमें से एक टोयोटा 4 रनर जैसी महंगी कार भी शामिल है।