फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मीडिया के सामने शिल्पा शिंदे ने विकास गुप्ता को पहचानने से किया इंकार, बोलीं- 'मैं नहीं जानती उसे'

Wed, 31 Jan 2018 08:07 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 31 Jan 2018 08:07 AM IST
विज्ञापन
shilpa shinde refuses to acknowledge bigg boss contestant vikas gupta
शिल्पा शिंदे

बिग बॉस के घर से निकलने के बाद अब कुछ कंटेस्टेंट्स अपने काम में बिजी हैं तो कुछ के सिर से पार्टी का खुमार नहीं उतर रहा। हाल ही में बिग बॉस के कॉमनर रहे सबयासाची ने अपनी बर्थडे पार्टी ऑर्गनाइज की थी। इस पार्टी में शिल्पा शिंदे, विकास गुप्ता, बंदगी कालरा और पुनीश शर्मा पहुंचे थे। 

shilpa shinde refuses to acknowledge bigg boss contestant vikas gupta
शिल्पा ‌शिंदे

पार्टी की कुछ फोटो सोशल मी‌डिया पर वायरल हो रही है। इसी पार्टी का एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें शिल्पा मीडिया से आकर मिलती हैं। शिल्पा के आते ही मीडिया उनसे विकास गुप्ता से जुड़ा एक सवाल उनसे पूछती है। तब शिल्पा विकास को पहचानने से इंकार कर देती हैं। 

shilpa shinde refuses to acknowledge bigg boss contestant vikas gupta
शिल्पा शिंदे

वो सबके सामने कहती हैं, 'कौन विकास गुप्ता। कौन है ये विकास गुप्ता। मैं नहीं जानती उन्हें'। जबकि विकास उनके पास में ही खड़े होते हैं। शिल्पा की ये बात सुन वहां मौजूद सभी लोग हंसने लगे। दरअसल, शिल्पा ने ऐसा मजाक में कहा था। इस पार्टी में शिल्पा और विकास ने साथ में एंज्वॉय किया। 
 

 

: "#ShilpaShinde in front of the reporters, meanwhile the media shouting for #VikasGupta instead. ‘MASTERMIND MASTERMIND’ @lostboyjourney 💗 #BB11" (via #RepostIG+ @AppsKottage)

A post shared by Biggboss12th🔵 (@biggboss12th) on

विज्ञापन
विज्ञापन
shilpa shinde refuses to acknowledge bigg boss contestant vikas gupta
विकास गुप्ता

शिल्पा येलो कलर की गाउन में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। वहीं बंदगी ब्लैक‌ कलर के जंप सूट में कहर ढा रही थीं। पार्टी में शिल्पा के साथ उनके भाई आशुतोष शिंदे भी नजर आए। बंदगी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। बिग बॉस का विनर बनने के बाद शिल्पा जहां भी जाती हैं मीडिया उनके पीछे पहुंच जाती है।

विज्ञापन
shilpa shinde refuses to acknowledge bigg boss contestant vikas gupta
बिग बॉस

बता दें कि कुछ दिन पहले शिल्पा ने पत्रकारों के लिए एक लंच पार्टी रखी थी। उस दिन शिल्पा ने कई सारे मीडिया हाउस को इंटरव्यू दिया ‌था। उसी बिल्डिंग में विकास गुप्ता भी मौजूद थे। जब विकास को पता चला कि शिल्पा भी वहीं हैं तो वो उन्हें हेलो बोलने के लिए पहुंच गए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed