बिग बॉस सीजन 11 की विनर बनने के बाद शिल्पा शिंदे के पास कई बड़े ऑफर्स आए हैं। रियलिटी शो में शिल्पा को मां का तमगा भी मिल गया। सोशल मीडिया पर उनका नाम 'शिल्मा' रख दिया गया। फिलहाल टीवी पर काम करने के लिए उनपर बैन लगा है।
Bigg Boss का विनर बनने के बाद शिल्पा शिंदे को मिला ये कैसा ऑफर, सुनकर आप भी होंगे हैरान
2 साल पहले CINTAA ने उन पर बैन लगाया था। जिसके लिए कानूनी कार्रवाई चल रही है। शो जीतने के बाद बड़े-बड़े ब्रांड्स उन्हें अपना एंडोर्समेंट बनाना चाहते हैं। शिल्पा किस ब्रांड को चुनती हैं ये अभी कंफर्म नहीं हुआ है। लेकिन शिल्पा को एक बड़ी आटा कंपनी ने एंडोर्समेंट के लिए ऑफर दिया है।
#Teaser #FirstLook of @ShindeShilpaS and @LostBoy54 in #EntertainmentKiRaat #ShiKas#ShilpaShinde #VikasGupta #BiggBoss11WinnerShilpaShinde pic.twitter.com/pC6V0YJRuq
शिल्पा बिग बॉस के घर में ज्यादातर समय किचन में रहती थीं। वो पूरे घरवालों को खाना बनाकर खिलाती थीं। इसी के चलते उन्हें आटा कंपनी का ऑफर मिला है। अभी शिल्पा सोच रही हैं कि वो कौन सा ऑफर स्वीकारें और कौन सा रिजेक्ट करें।
शिल्पा ट्रॉफी और 44 लाख रुपए के साथ घर पहुंच चुकी हैं। शिल्पा को फिर से वही सम्मान वापस मिला है जो 2 साल पहले उनसे छिन गया है। सलमान खान शिल्पा के विनर बनने से काफी खुश हैं। उन्होंने शिल्पा को एक बड़ा ऑफर दिया है।
सलमान ने शिल्पा से कहा कि जब भी जरूरत पड़ेगी वो उनकी मदद करेंगे। साथ ही सलमान ने ये भी कहा कि टीवी में काम करने को लेकर उनपर जो भी कानूनी कार्रवाई चल रही है उसमें उनका साथ देंगे। बता दें कि सलमान के साथ उनकी मां सलमा भी शिल्पा को काफी पसंद करती थीं।