बिग बॉस में 'नागिन' के नाम से पहचान रखने वाली अर्शी खान जब से घर से बाहर निकली है तभी से खबरों में बनी हुई हैं। शो से बाहर आने के बाद से ही अर्शी कंटेस्टेंट को लेकर दिए बयान की वजह से सुर्खियां बटौर रही हैं। इसी कड़ी में कुछ और ऐसे बयान दिए है जिसे जानकर आप भी दंग रह जाएंगे।
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अर्शी ने शिल्पा के बारें में बात करते हुए कहा कि शिल्पा शिंदे पैसे को ज्यादा महत्व देती है और वह हर दोस्ती और रिश्ता अपने फायदे के लिए करती है। इतना ही नहीं अर्शी ने शिल्पा को बहुत ही कैलकुलेटिंव बताया।
पढ़ें: Bigg Boss 11: इस फाइनलिस्ट को अर्शी खान ने बताया 'विलेन,' कहा- कभी नहीं मिलूंगी और न ही बात करूंगी
अर्शी ने आगे हिना खान के बारे में बात करते हुए कहा कि हिना को टॉयलट साफ करना बहुत पसंद है। बिग बॉस घर में हिना हर रोज टॉयलट साफ करती थी। एक बार तो घर के टॉयलट बहुत ही गंदे थे, जिसके लिए घरवालों ने टॉयलट की साफ-सफाई के लिए हाउसकीपिंग टीम को हेल्प के लिए बुलाया था। लेकिन हिना खान ने हाउसकीपिंग टीम के आने से पहले अकेले सारे टॉयलट को बिल्कुल साफ कर दिया था। जिसे देखकर सब घर वाले भी हैरान हो गये थे। अर्शी ने आगे कहा, मुझे तो लगता है हिना ने टॉयलट क्लीन करने में पीएचडी किया है।
बता दें, बिग बॉस 11 का फिनाले वीक शुरू हो चुका है। आज के एपिसोड में अर्शी एक बार फिर बिग बॉस घर के अंदर एंट्री करेंगी और मशहूर गाने 'रश्क-ए-कमर' पर डांस करेंगी। घर में दोबारा पहुंचने पर अर्शी एक बार फिर शिल्पा को निशाने पर लेंगी।
पढ़ें: Bigg Boss 11: शो में फिर लगने वाला है सेक्स का तड़का, जो भी देखेगा समझो दिल धड़का