टीवी शो बिग बॉस 13 शुरुआत से ही सुर्खियों में बना हुआ है। ऐसे में अभी तक घर से दो कंटेस्टेंट बाहर हो चुके हैं। वहीं शो भी अपने पहले फिनाले के करीब पहुंच गया है। लेकिन इस बीच खबर आ रहा है कि बिग बॉस में होने वाली है वाइल्ड कार्ड एंट्री।
Bigg Boss 13: घर में होगी शहनाज की इस 'दुश्मन' की वाइल्ड कार्ड एंट्री, जानें क्या है विवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल 'बिग बॉस तक' के मुताबिक शो में हिमांशी खुराना की एंट्री होने वाली है। हालांकि अमर उजाला इस खबर की पुष्टि नहीं करता है। बता दें कि हिमांशी पेशे से सिंगर और मॉडल हैं। वहीं पंजाब इंडस्ट्री में वो एक अच्छा नाम हैं। हिमांशी को पंजाब में 'साड्डा हक' फिल्म से पहचान मिली है।
Breaking #BiggBoss_Tak#HimanshiKhurana is in talk with makers as Wild Card for #BB13
She visited Viacom Head office recently
If any one doesn't know her...
Just watch her video with #ShehnaazGill
She is very close friend of Shehnaz 😂#BiggBoss13 #BB13WithBiggBoss_Tak pic.twitter.com/j1kr2eDlOu
वैसे अब आप भी जरूर सोच रहे होंगे कि आखिर हिमांशी की शो में एंट्री क्यों करवाई जा रही है तो इसके पीछे भी एक तगड़ा कनेक्शन है। बता दें कि पंजाब की कटरीना शहनाज गिल और हिमांशी खुराना का एक पुराना विवाद है। ऐसे में जब दोनों शो में आमने सामने होंगी तो जरूर दर्शकों को एंटरटेनमेंट का डोज देखने को मिलेगा।
शहनाज और हिमांशी के विवाद के बारे में बता दें कि एक बार शहनाज ने हिमांशी खुराना के गाने 'आई लाइक इट' को अब तक का सबसे बुरा गाना बताया था, जिसके बाद दोनों के बीच तीखी बहस छिड़ गई थी। वहीं हिमांशी ने भी शहनाज को करारा जवाब दिया था।
वहीं बात बिग बॉस 13 में शहनाज गिल की करें तो वो काफी सुर्खियों में हैं। एक तरफ जहां सलमान खान उनका सपोर्ट करते नजर आ रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर पारस से उनका प्यार और नोकझोंक भी दर्शकों को भा रही है।
पढ़ें: इन पांच सुपरहिट फिल्मों में दिखी हैं मजेदार गलतियां, शोले में दिख गए थे 'ठाकुर' के हाथ