फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शहनाज गिल की पगड़ी वाली तस्वीरें देख चौंक गए फैंस, बोले- ‘क्यूट सरदारनी’

Thu, 08 Apr 2021 07:13 PM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अमरीन हुसैन Updated Thu, 08 Apr 2021 07:13 PM IST
विज्ञापन
Shehnaaz Gill shared her new sardar look in turban on instagram photos gone viral
शहनाज गिल - फोटो : Insatagram

शहनाज गिल इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई हैं। 'बिग बॉस 13' में अपना परचम लहराने वाली शहनाज का जलवा अब भी बरकरार है। वैसे तो शहनाज हमेशा ही चर्चा में बनी रहती हैं और वो सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वे अपनी अलग-अलग अंदाज वाली तस्वीरें फैंस के बीच शेयर करती रहती हैं। फैंस भी उनकी एक झलक पाने को बेताब रहते हैं, लेकिन इस बार उनके नए लुक ने सोशल मीडिया पर सभी को चौंका दिया है। शहनाज का सरदार जी वाले लुक में काफी क्यूट लग रही है। उनके बदले लुक को देख फैंस क्रेजी हो गए हैं और खूब कमेंट कर रहे हैं।

Shehnaaz Gill shared her new sardar look in turban on instagram photos gone viral
शहनाज गिल - फोटो : Insatagram

अभिनेत्री की इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें शेयर की जा रही हैं। इन तस्वीरों में वो अलग लुक में नजर आ रही हैं। शहनाज ने सिर पर लाल रंग की पगड़ी पहन ली है, जिसमें वो बिल्कुल सरदारनी लग रही हैं। सभी तस्वीरों में शहनाज अलग-अलग पोज देती नजर आ रही हैं। किसी में वो पगड़ी बंधवा रही हैं तो किसी में अपनी मूछों पर ताव देती नजर आ रही हैं। उनकी ये तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर धमाल मचा रही हैं।

Shehnaaz Gill shared her new sardar look in turban on instagram photos gone viral
शहनाज गिल - फोटो : Insatagram

शहनाज की इन फोटोज पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं। यूजर्स तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक प्रशंसक ने उन्हें ‘क्यूटेस्ट सरदारनी’ बताया। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि शहनाज गिल हर लुक में जान डाल देती हैं। कुछ लोग उनकी फोटोज पर दिल वाले इमोजी भी भेज रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shehnaaz Gill shared her new sardar look in turban on instagram photos gone viral
shehnaaz gill - फोटो : instagram

बता दें कि शहनाज अपनी सेहत को लेकर काफी सतर्क रहती हैं। उन्होंने 6 महीने में बिना किसी जिम के करीब 12 किलो वजन घटाकर हैरान कर दिया था। इसको लेकर शहनाज ने बताया कि उन्होंने डाइट में थोड़ा सा बदलाव करके वजन घटाया था। शहनाज का कहना था कि जो खाना वो लंच में करती थीं, वही खाना वो डिनर में भी लेती थीं।

विज्ञापन
Shehnaaz Gill shared her new sardar look in turban on instagram photos gone viral
shehnaaz gill - फोटो : instagram

हाल ही में रिलीज हुआ उनका म्यूजिक वीडियो ‘फ्लाई’ काफी तेजी से वायरल हुआ था। इसमें वह रैपर बादशाह के साथ नजर आई थीं। उनके इस म्यूजिक वीडियो को फैंस ने खूब सराहा था। वहीं उनके गाने की खास दोस्त सिद्धार्थ शुक्ला ने भी जमकर तारीफ की थी। शहनाज अब जल्द ही दिलजीत दोसांझ के साथ फिल्म 'हौसला रख' में नजर आएंगी। वह हाल ही इस फिल्म की शूटिंग खत्म करके कनाडा से वापस इंडिया लौटी हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Anku ✨ (@shehnaazfc27)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed