कृष्णा दास कॉन्सर्ट: अध्यात्मिक रंग में रंगे अनुष्का शर्मा और विराट कोहली, जपते दिखे हरि नाम
- अनुष्का शर्मा और विराट कोहली को हाल ही में मुंबई में हुए कृष्ण दास के लाइव कॉन्सर्ट में देखा गया।
- कपल के वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं।
- उसमें अनुष्का और विराट भक्ति में लीन दिखाई दे रहे हैं।
विस्तार
रविवार को सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में अनुष्का शर्मा और विराट कोहली एक-दूसरे के बगल में बैठे नजर आ रहे हैं। दोनों बड़े ध्यान से कृष्णा दास का कीर्तन सुनते दिखाई दे रहे हैं। इतना ही नहीं, हरि नाम जपते हुए कपल भक्ति संगीत की धुन पर हल्के-हल्के झूमता भी नजर आया। वीडियो में दोनों काफी शांत और खुश दिखाई दे रहे हैं।
एक वीडियो में अनुष्का और विराट कुछ सेकंड के लिए कैमरे की तरफ देखते हैं और फिर अपना ध्यान कीर्तन की ओर लगा लेते हैं। दोनों का यह अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है। सोशल मीडिया पर उनके वीडियो खूब शेयर किए जा रहे हैं।
बता दें कि कृष्णा दास अमेरिका के मशहूर भक्ति गायक हैं। वह भारतीय भजन और मंत्रों को पश्चिमी संगीत के साथ मिलाकर गाने के लिए जाने जाते हैं। दुनियाभर में उनके कीर्तन को काफी पसंद किया जाता है। मुंबई में हुआ यह कार्यक्रम उनके भारत दौरे का हिस्सा था, जिसमें अनुष्का और विराट भी शामिल हुए।
गेटवे ऑफ इंडिया पर भी आए नजर
बता दें कि कीर्तन में शामिल होने से पहले अनुष्का शर्मा और विराट कोहली मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया पर भी नजर आए थे। इस दौरान दोनों का सादगी भरा अंदाज देखने को मिला।
यह पहली बार नहीं है जब अनुष्का शर्मा और विराट कोहली कृष्णा दास के कीर्तन में पहुंचे हों। इससे पहले जुलाई 2026 में भी दोनों लंदन के यूनियन चैपल में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे। इसके अलावा कपल को कई बार धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यक्रमों में देखा जा चुका है।
नीम करोली बाबा में भी है गहरी आस्था
अनुष्का और विराट अक्सर अपने कामों से यह दिखाया कि उनका झुकाव आध्यात्मिकता की तरफ कितना है। यह कपल कई बार प्रेमानंद महाराज से आशीर्वाद लेने उनके आश्रम जाते हैं। इसके अलावा दोनों की नीम करौली बाबा में भी गहरी आस्था है।