बिग बॉस 13 में शहनाज और सिद्धार्थ शुक्ला की जोड़ी खूब पसंद की गई थी। शहनाज गिल ने अपने चुलबुले अंदाज लोगों के दिलों में एक अलग जगह बनाई थी, लेकिन सिद्धार्थ शुक्ला की मौत के बाद फैंस उन्हें और उनके इस अंदाज को देखने के लिए तरह गए थे। अगर शहनाज कहीं नजर भी आती हैं उनके चेहरे पर मुस्कुराहट जैसे गायब सी हो गई थी। हाल ही में शहनाज गिल को अपने मैनेजर की सगाई में डांस करते हुए देखा गया। जिसके बाद उसकी वीडियो तेजी से वायरल हुई। फैंस इस बात से बेहद खुश नजर आए, लेकिन तभी बिग बॉस 13 के प्रतिभागी रहे आसिम रियाज ने उन्हें लेकर ट्वीट कर दिया। जिसके बाद फैंस ने आसिम रियाज की जमकर फटकार लगाई।
Shehnaaz dance video: शहनाज गिल ने किया पार्टी में डांस तो आसिम बोले- लोग कितनी जल्दी अपनों को भूल जाते हैं, फैंस ने कर दिया ट्रोल
शहनाज की डांस वीडियो वायरल होने के कुछ देर बाद बिग बॉस 13 के प्रतिभागी रहे आसिम रियाज ने शहनाज गिल को लेकर तंज करते हुए ट्वीट किया और लिखा, कुछ डांसिंग क्लिप देखीं, लोगै कितनी जल्दी अपनो को भूल जाते हैं, क्या बात है...क्या बात है?रियाज के इस ट्वीट के बाद फैंस ने उनकी जमकर फटकार लगाई है एक के बाद एक यूजर्स ने आसिम रियाज को खरी-खोटी सुनाना शुरू कर दी।
आसिम रियाज के इस ट्वीट को करने के बाद एक यूजर ने लिखा 'अगर ये शहनाज गिल के लिए है तो बस आसिम के लिए बुरा लग रहा है, सबसे पहले उसे किसी को जज करने का कोई अधिकार नहीं हैं क्या शहनाज की कोई जिंदगी नहीं बची है?वह वही करेंगी जिससे उसे खुशी मिलती है। आसिम रियाज पर शर्म आती है।' इसी तरह एक अन्य यूजर ने लिखा, 'फालतू। अगर कोई फिर से सामान्य जिंदगी जीने लगा है तो इसके ये मतलब नहीं है कि वो उस इंसान को भूल गया है। ये उसका नुकसान था, समझना चाहिए कि कोई कैसे अपने दुख को संभाल रहा है। किसी को भी ऐसे जज नहीं करना चाहिए कि उसे कैसे जीना होगा। उनके जीवन पर ट्वीट करते हुए कृपया समझ रखें।'
Just saw few dancing clips … seriously people get over loved ones so soon 👏
Kya baat
kya baat..…. #Newworld