90 के दशक के बच्चों को 'शक्तिमान' आज भी याद होगा। शो से जुड़े सभी कलाकारों के करियर का यह आज भी सबसे बड़ा कीर्तिमान है। आज भी लोग शो के कलाकारों को उनके किरदारों के नाम से ही पहचानते हैं। ऐसा ही एक किरदार था गीता विश्वास का, जिसे पर्दे पर वैष्णवी महंत ने निभाया था। नौ सितंबर को वैष्णवी अपना जन्मदिन मनाती हैं तो चलिए बताते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें।
2 of 5
वैष्णवी
- फोटो : instagram/vaishnavimacdonald_official
वैष्णवी का जन्म मुंबई में हुआ था। उनके पिता हिंदू जबकि मां क्रिश्चियन हैं। बचपन में उनका परिवार हैदराबाद शिफ्ट हो गया था। उस वक्त वैष्णवी सोचती थीं कि वो एक वैज्ञानिक बनेंगी। छुट्टियां मनाने के लिए वैष्णवी मुंबई आती रहती थीं। यहीं से उन्हें रामसे ब्रदर्स की हॉरर फिल्म 'वीराना' में काम करने का मौका मिला। तब उनकी उम्र 14 साल थी।
3 of 5
वैष्णवी
- फोटो : instagram/vaishnavimacdonald_official
वैष्णवी ने इसके बाद अभिनय क्षेत्र में ही करियर बनाने के बारे में सोचा। उन्होंने 'लाडला', 'बंबई का बाबू', 'दानवीर', 'बाबुल' सहित अन्य फिल्में कीं। इसके अलावा वैष्णवी ने साउथ फिल्म इंडस्ट्री में भी काम किया। हालांकि फिल्मों में उन्हें कुछ खास सफलता नहीं मिली।
4 of 5
वैष्णवी
- फोटो : instagram/vaishnavimacdonald_official
साल 1997 में शक्तिमान का प्रसारण दूरदर्शन पर हुआ। सीरियल में गीता विश्वास का रोल कर वैष्णवी इतनी मशहूर हुईं कि वो आज भी अपने किरदार के नाम से ही जानी जाती हैं। उनकी शोहरत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जब उनके किरदार को शो से बाहर किया गया था तो प्रशंसक, मेकर्स से उन्हें वापस लाने की डिमांड करने लगे थे। शो में वह एक पत्रकार के तौर पर होती है जिसने शक्तिमान के बारे में पहली बार दुनिया को रूबरू करवाया था।
5 of 5
वैष्णवी
- फोटो : instagram/vaishnavimacdonald_official
वैष्णवी ने 'शक्तिमान' के अलावा 'छूना है आसमान', 'सपने सुहाने लड़कपन के', 'टशन है इश्क', 'यह उन दिनों की बात है', 'हम पांच फिर से', 'कसौटी जिंदगी की', 'एक लड़की अनजानी सी', 'मिले जब हम तुम', 'दिल से दिल तक' और 'मिटेगी लक्ष्मण रेखा' सहित अन्य सीरियल्स में भी काम किया। वो इन दिनों लगातार टीवी इंडस्ट्री में सक्रिय हैं।