अपनी कॉमिक टाइमिंग के लिए मशहूर एक्टर सतीश रविलाल शाह आज 68 साल के हो गए हैं। उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 1970 में फिल्म भगवान परशुराम से की थी। सतीश शाह ने हिंदी के अलावा कई मराठी फिल्मों और सीरियल में काम किया। आज उनके जन्मदिन पर जानते हैं उनसे जुड़ी खास बातें।
2 of 6
satish shah
- फोटो : social media
सतीश शाह को 1980 में प्रसारित हुए सीरियल ये जो है जिंदगी है से खूब पॉपुलरिटी मिली। इसका निर्देशन कुंदन शाह ने किया था। सीरियल की खास बात यह थी कि इसमें उन्होंने एक साल के भीतर ही करीब 60 से ज्यादा किरदार निभाए थे। साल 1984 में रिलीज हुई फिल्म जाने भी दो यारो में सतीश शाह द्वारा निभाया गया म्यूनिसिपल कमिश्नर डीमेलो का किरदार आज भी याद किया जाता है।
3 of 6
satish shah
- फोटो : social media
साराभाई वर्सेस साराभाई में इंद्रवदन बने सतीश शाह को भला कौन भूल सकता है। दर्शक तो उन्हें असल जिंदगी में भी इंद्रवदन के नाम से बुलाने लगे थे। सीरियल और फिल्मों के अलावा सतीश शाह रियलिटी शो कॉमेडी सर्कस में जज की भूमिका में भी दिख चुके हैं। सतीश शाह ने करीब 200 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है लेकिन उन्हें टीवी से ज्यादा पॉपुलरिटी मिली।
4 of 6
satish shah
- फोटो : social media
सतीश शाह ने अपने करियर में कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया। इनमें अनोखा रिश्ता, मालामाल, हम साथ साथ हैं, हम आपके हैं कौन, आग और शोला, धर्मसंकट, घर की इज्जत, दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे और मैं हूं ना प्रमुख है।
5 of 6
satish shah
- फोटो : social media
सतीश शाह और उनकी पत्नी मधु शाह की शादी का किस्सा भी काफी रोचक है। दोनों पहली बार सिप्टा फिल्म फेस्टिवल में मिले थे। सतीश शाह ने उसी वक्त मधु को प्रपोज कर दिया जिसे सुनकर मधु ने मना कर दिया। इस तरह मना करने पर सतीश शाह का दिल टूटा जरूर था लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी।