फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'ससुराल सिमर का' के इस एक्टर ने पर्दे पर आखिरी बार निभाया था ये रोल, दर्दनाक हुई मौत

Fri, 19 Jul 2019 05:34 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Fri, 19 Jul 2019 05:34 PM IST
विज्ञापन
Sasural Simar ka child artist Shivlekh Singh died in car accident know about him
Shivlekh Singh - फोटो : instagram

टेलीविजन इंडस्ट्री में महज 14 साल की उम्र में पहचान बनाने वाले बाल कलाकार शिवलेख सिंह (Shivlekh Singh) का निधन हो गया। शिवलेख माता पिता के साथ रायपुर जा रहे थे कि तभी उनकी कार का एक्सीडेंट हुआ। हादसे में शिवलेख की तुंरत मौत हो गई जबकि पेरेंट्स की हालत नाजुक बनी हुई है। शिवलेख के निधन की खबर से टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर है। जानिए कौन हैं शिवलेख सिंह और कैसे उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी। 

Sasural Simar ka child artist Shivlekh Singh died in car accident know about him
Shivlekh Singh - फोटो : instagram

शिवलेख सिंह का जन्म जिला जांजगीर-चांपा के छत्तीसगढ़ में 31 मई 2005 को हुआ था। शिवलेश पंजाबी परिवार से ताल्लुक रखते थे। शिवलेख पेशे से बाल कलाकार और मॉडल भी थे। इन्होंने कई सारे टीवी सीरियल्स में बतौर बाल कलाकार काम किया। शिवलेख ने डेब्यू 'संकटमोचन हनुमान' (Sankat Mochan Hanuman) सीरियल से किया था। 

Sasural Simar ka child artist Shivlekh Singh died in car accident know about him
Shivlekh Singh - फोटो : instagram

इसके अलावा 'ससुराल सिमर का', सब टीवी के 'खिड़की', 'बालवीर', 'श्रीश्रीमान श्रीमतीजी' और बिग मैजिक के 'अकबर बीरबल' जैले कई सीरियल कर चुके हैं। शिवराज 'ससुराल सिमर का' सीरियल से लाइमलाइट में आए थे। शिवलेख आखिरी बार 'केसरी नंदन' सीरियल में बतौर केसरी के दोस्त पप्पू के रोल में नजर आए। कहा जाता है कि शिवलेख की मां ने शिवलेख का करियर बनाने के लिए प्रिसिंपल के पद से इस्तीफा दे दिया था और मुंबई शिफ्ट हो गई थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sasural Simar ka child artist Shivlekh Singh died in car accident know about him
Shivlekh Singh - फोटो : instagram

बीते 10 साल से शिवलेख अपने माता-पिता के साथ मुंबई में रह रहे थे। शिवलेख ने मीरा रोड स्थित स्कूल सेवन इलेवन स्कोलॉस्टिक से पढ़ाई कर रहे थे। शिवलेख खाने के बड़े शौकीन थे। उन्हें जंक फूड जैसे कि पिज्जा और बर्गर बहुत पसंद था। शिवलेख की मौत से टीवी इंडस्ट्री सदमे में है। जिस वक्त शिवलेख अपने परिवार के साथ कार से जा रहे थे। इस दौरान सामने से आ रहे ट्रक से उनकी कार की भीषण टक्कर हो गई।

विज्ञापन
Sasural Simar ka child artist Shivlekh Singh died in car accident know about him
शिवलेख सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

मौके पर ही शिवलेख की मौत हो गई। कार में शिवलेख के साथ उनके पिता शिवेंद्र सिंह, मां लेखना सिंह और अन्य शख्स नवीन सिंह भी मौजूद थे। रायपुर के सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस आरिफ शेख ने पीटीआई को बताया कि हादसा गुरुवार को करीब 3 बजे रायपुर के धरसींवा में हुआ। जिसमें मौके पर ही शिवलेख की मौत हो गई जबकि कार में मौजूद बाकी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनका इलाज जारी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed