अपनी कॉमेडी से लाखों दिलों पर राज करने वाले कॉमेडियन कपिल शर्मा (Kapil Sharma) के फैंस के लिए बुरी खबर है। कपिल शर्मा के घर पर गुरुवार (18 जुलाई) की दोपहर में भीषड़ आग लग गई थी। कपिल शर्मा के अपॉर्टमेंट में लगी आग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जानकारी के मुताबिक जिस वक्त कपिल के अपॉर्टमेंट में आग लगी वह खाली था और हादसे में कोई भी जख्मी नहीं हुआ।
कपिल शर्मा के फैंस के लिए बुरी खबर, मुंबई वाले घर में लगी भीषण आग, वीडियो वायरल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कपिल शर्मा (Kapil Sharma) का घर मुंबई के ओशीवारा अपॉर्टमेंट में चौथी मंजिल पर है। एक वेबसाइट पर छपी रिपोर्ट के मुताबिक आग किचन से लगी। आसपास के लोगों ने फायर ब्रिगेड को आग लगने की सूचना दी जिसके बाद आग पर आंधे घंटे के अंदर काबू पा लिया गया। खास बात यह है कि जिस अपार्टमेंट में कपिल का घर है वह अब वहां पर नहीं रहते। वो पास के ही एक दूसरे अपॉर्टमेंट में शिफ्ट हो चुके हैं। ऐसे में कहा जा रहा है कि यह घर खाली था।
Fire breaks out at flat of Kapil Sharma at Oshiwara Mumbai..
Few feared trap inside!
Rescue on!.
🎬18july2019. pic.twitter.com/s7gR5Plv0c
जैसा ही यह आग लगी अपॉर्टमेंट के बाहर लोग इकट्ठा हो गए। हाल ही में नवजोत सिंह सिद्धू के मंत्री पद से इस्तीफा देते ही वह और कपिल दोनों सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगे। फैंस को लग रहा है कि अब सिद्धू कपिल शर्मा शो में वापसी कर सकते हैं। इस खबर के सामने आते ही सोशल मीडिया पर नवजोत सिंह सिद्धू के साथ कपिल शर्मा भी ट्रेंड करने लगे।
एक यूजर ने नवजोत सिंह सिद्धू को टैग करते हुए लिखा- 'अच्छा किया इस्तीफा दे दिया। अब कपिल शर्मा शो ज्वॉइन करो और कुछ एंटरटेन करो।' एक ने लिखा- 'अब जल्द से जल्द कपिल शर्मा तक अपना सीवी पहुंचा दो। शायद जॉब मिल जाएगी।' टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक कपिल पत्नी गिन्नी चतरथ (Ginni Chatrath) की वजह से इस शो से 10 दिन का ब्रेक ले सकते हैं। कहा जा रहा है कि कपिल गिन्नी को लेकर बेबीमून पर जाने की प्लानिंग कर रहे हैं। गिन्नी अभी 3-4 महीने की प्रेग्नेंट है। ऐसे में कपिल गिन्नी के साथ क्वालिटी समय बिताना चाहते हैं।
सूत्रों की मानें तो कपिल गिन्नी के साथ कनाडा बेबीमून के लिए रवाना होंगे। शादी के बाद गिन्नी कई बार अपनी सास के साथ कपिल के शो में नजर आईं। हालांकि इस बारे में कपिल या फिर गिन्नी की तरफ से कोई भी आधिकारिक बयान नहीं आया है। कपिल शर्मा ने गिन्नी से दो रिवाजों से शादी की थी। कपिल ने गिन्नी के साथ 12 और 13 दिसंबर, 2018 को शादी रचाई थी। इस शादी में दोनों के रिश्तेदार और करीबी दोस्त शामिल हुए थे।