{"_id":"63900b4103c9df3fcd6afa68","slug":"sargun-mehta-ravi-dubey-wedding-anniversary-know-about-tv-star-love-story","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sargun-Ravi Dubey: लाइव शो में रवि ने सरगुन को किया था प्रपोज, पहले ही गिफ्ट से कर दिया था एक्ट्रेस को हैरान","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Sargun-Ravi Dubey: लाइव शो में रवि ने सरगुन को किया था प्रपोज, पहले ही गिफ्ट से कर दिया था एक्ट्रेस को हैरान
प्यार जिंदगी का एक खूबसूरत एहसास होता है। ज्यादातर लोग इसे अपनी जिंदगी में महसूस करना चाहते हैं। पंजाबी क्वीन सरगुन मेहता और रवि दुबे के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। सरगुन मेहता टीवी पर ही नहीं बल्कि पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अदाकारी का जलवा दिखा चुकी हैं। उन्होंने अपने करियर में हर तरह के टीवी शो और फिल्मों में काम किया है। वहीं सरगुन के पति रवि दुबे एक टीवी स्टार हैं। आज दोनों अपनी शादी की नौंवीं सालगिरह मना रहे हैं। तो चलिए इस खास मौके पर आपके दोनों की प्रेम कहानी के बारे में बताते हैं।
2 of 4
सरगुन मेहता और रवि दुबे
- फोटो : सोशल मीडिया
सरगुन मेहता और उनके पति रवि दुबे की लव स्टोरी के खूब चर्चे रहे हैं। दोनों पहली बार साल 2009 में टीवी शो सीरियल 12/24 करोल बाग के दौरान मिले थे। उस दौरान कौन जानता था कि ये रील लाइफ जोड़ी रियल लाइफ में बदल जाएगी। शो के दौरान दोनों एक-दूसरे के करीब आए और दोनों के बीच दोस्ती हुई। एक इंटरव्यू के दौरान सरगुन ने बताया था कि उनको पहली नजर में ही रवि से प्यार हो गया था, लेकिन दोनों नें एक दूसरे को प्रपोज नहीं किया था।
शूटिंग के दौरान दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे थे। लेकिन उनके बीच आई लव यू जैसे मैसेज नहीं होते थे। जब दोनों रिलेशनशिप में आए तो अन्य प्रेमियों की तरह रवि दुबे भी सरगुन को कुछ गिफ्ट देना चाहते थे। उस दौरान रवि ने सरगुन को तोहफे में वॉशिंग मशीन दी। ये सुनने के बाद शायद आपको हंसी आए, लेकिन ये सच है। सरगुन मेहता ने इस बात का खुलासा किया था। काफी वक्त तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद साल 2012 में रवि दुबे ने नेशनल टीवी पर सरगुन मेहता को प्रपोज कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
सरगुन मेहता और रवि दुबे
- फोटो : सोशल मीडिया
सरगुन और रवि ने डांस रियलिटी शो नच बलिए सीजन 5 में पार्टिसिपेट किया था। शो के दौरान ही रवि ने घुटनों पर बैठ सरगुन को रिंग देते हुए प्रपोज कर दिया था। प्रपोज करने के एक साल के अंदर 2013 में रवि और सरगुन शादी के बंधन में बंध गए थे। अब टीवी कपल की शादी को नौ साल बीत चुके हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।