हाल ही में इंडियाज बेस्ट ड्रामेबाज के एक एपिसोड की शूटिंग हुई। इस दौरान शो में मेंटर बनीं हुमा कुरैशी खुशी से झूम उठीं। उनकी खुशी की वजह भी जायज थी। दरअसल, शो के सेट पर अचानक आकर उनके भाई साकिब सलीम ने उन्हें सरप्राइज दिया था। तमाम भाई-बहनों की तरह बॉलीवुड के ये भाई-बहन भी मस्ती वाले अंदाज में दिखाई दिए।
{"_id":"5b7efcb042c792464109d5fe","slug":"saqib-saleem-gave-surprise-to-his-sister-huma-qureshi-on-the-set-of-best-dramebaaz","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हुमा कुरैशी ने भाई को लेदर की बॉल से मारकर दिया था बेहोश, डर था कहीं मर न गया हो","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
हुमा कुरैशी ने भाई को लेदर की बॉल से मारकर दिया था बेहोश, डर था कहीं मर न गया हो
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 23 Aug 2018 11:58 PM IST
विज्ञापन
साकिब सलीम और हुमा कुरैशी
saqib saleem and huma qureshi
इस शो में दोनों ने मिलकर खूब हंसी-मजाक की और इस दौरान उनके बीच एक बड़ा प्यारा रिश्ता नजर आया। इस रविवार 26 अगस्त को रात 9 बजे ये एपिसोड प्रसारित होगा। इस रक्षाबंधन स्पेशल एपिसोड में हुमा ने अपने भाई के साथ बचपन से जुड़ी कुछ यादें ताजा कीं। दोनों ने एक-दूसरे के बारे में बहुत ही दिलचस्प बातें बताईं।
saqib saleem
बहन हुमा के साथ अपने रिश्ते को लेकर साकिब सलीम ने कहा, 'हुमा और मैं भाई-बहन से ज्यादा अच्छे दोस्त हैं। मुझे याद है जब हम एक बार क्रिकेट खेल रहे थे और मैं आउट हो गया था, तब हुमा ने लैदर बॉल उठाकर मुझे दे मारी। मैं बेहोश हो गया, लेकिन हुमा को मेरी फिक्र नहीं थी। उसे तो यह चिंता सता रही थी कि कहीं मैं मर ना जाऊं और फिर उसे डांट खानी पड़ेगी। ऐसे में उसने वहां से भाग जाने में ही भलाई समझी। जहां साकिब ने हुमा के बारे में कईं राज खोले, वहीं हुमा ने अपने छोटे भाई की खूब तारीफ की।'
विज्ञापन
विज्ञापन
Saqib Saleem and Huma Qureshi
हुमा ने कहा, 'साकिब हमेशा मुझसे सच बोलता है। वो मेरी बहुत तारीफ करता है लेकिन वही मेरा सबसे बड़ा आलोचक भी है।' जहां साकिब ने सभी ड्रामेबाजों की परफॉर्मेंस का मजा लिया, वहीं उन्होंने इस मौके का फायदा उठाते हुए इस शो में हुमा के सबसे बड़े प्रशंसक यानी चार्मिंग होस्ट शांतनु माहेश्वरी की टांग खींचने से भी परहेज नहीं किया।
विज्ञापन
Saqib Saleem and Huma Qureshi
साकिब ने शांतनु से कहा कि वो उनकी बहन को शादी के लिए प्रपोज करें। साथ ही साकिब ने इस बात पर भी खुशी जताई कि हुमा की शादी के बाद उनका वाला दिल्ली भी पूरा उनका हो जाएगा। त्योहार के इस मौके पर हुमा और साकिब का रिश्ता बहुत-से भाई-बहनों के लिए प्रेरणा बनकर सामने आएगा।