फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 11: सपना चौधरी के फैंस ने लिया बदला, जिसने जताई थी खुशी उसे किया शो से बाहर

Sun, 03 Dec 2017 05:13 PM IST
amarujala.com- Presented by: श्रीलता बिश्वास
amarujala.com- Presented by: श्रीलता बिश्वास Updated Sun, 03 Dec 2017 05:13 PM IST
विज्ञापन
Sapna Chaudhary fans has taken revenge, bandgi kalra kicked out from bigg boss

बिग बॉस के सीजन 11 में चल रही लव स्टोरी इस हफ्ते खत्म होने वाली है। नॉमिनेशन में पुनीश शर्मा, बंदगी कालरा और लव त्यागी हैं लेकिन सपना चौधरी के फैंस ने इस बार उसे बाहर का रास्ता दिखा दिया जो कि उनके बाहर जाने पर काफी खुश हुई थीं। कौन है वो कंटेस्टेंट जानिए आगे की स्लाइड्स में।

Sapna Chaudhary fans has taken revenge, bandgi kalra kicked out from bigg boss

दरअसल, पिछले हफ्ते हरियाणा की फेमस डांसर सपना चौधरी के घर से बाहर जाने पर बंदगी कालरा ने अपनी खुशी जाहिर की थी। उन्होंने कैमरे पर खुद आकर ये बोला था कि वो सपना चौधरी के जाने से काफी खुश हैैं। जिसका जवाब सपना चौधरी ने घर से बाहर आने के बाद भी दिया। कोर्टरुम वाले टास्क के बारे में बात करते हुए सपना ने कहा कि बंदगी अपनी साइड को लेकर पक्षपाती थी। वह पुनीश और विकास को ही जिताना चाह रही थी। इस दौरान सपना ने बंदगी को 'बंदरिया' तक कह दिया। हालांकि बाद में उन्होंने इस लाइन को डिलीट करने के लिए कहा।

Sapna Chaudhary fans has taken revenge, bandgi kalra kicked out from bigg boss

'बिग बॉस-11' का पूरा प्लॉट बदलने वाला है। इस बार के एलिमिनेशन के बाद कंटेस्टेंट्स का गणित भी बिगड़ सकता है। इस बार तीन कंटेस्टेंट नॉमिनेट हुए हैं। इनमें बंदगी कालरा, पुनीश शर्मा और लव त्यागी का नाम शामिल है। खबरों की मानें तो इस बार नॉमिनेशन में कड़ी टक्कर होगी। फैसला कुछ ऐसा होगा जो सभी को चौंका देगा। ये तय है कि लव त्यागी सेफ होंगे। यानि घर की सबसे चर्चित लव स्टोरी टूटने वाली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sapna Chaudhary fans has taken revenge, bandgi kalra kicked out from bigg boss
Puneesh And Bandgi

बंदगी कालरा इस हफ्ते 'बिग बॉस 11' से बाहर हो चुकी हैं। कहां तो घरवाले लव त्यागी के जाने की सोच रहे थे और कहां बंदगी कालरा को फैन्स ने बाहर का रास्ता दिखा दिया। इस एलिमिनेशन से 'टीम हिना' का पलड़ा भारी हो गया है और 'टीम शिल्पा' कमजोर पड़ती नजर आ रही है। वहीं, रविवार को होने वाले 'वीकेंड का वार' एपिसोड में पुनीश और लव त्यागी सुल्तानी अखाड़े में आमने-सामने होंगे।

विज्ञापन
Sapna Chaudhary fans has taken revenge, bandgi kalra kicked out from bigg boss

बंदगी कालरा इस हफ्ते 'बिग बॉस 11' से बाहर हो चुकी हैं। उनके जाने से सबसे ज्यादा तकलीफ पुनीश शर्मा को हुई। हालांकि बंदगी इस हफ्ते की बेस्ट परफॉर्मर भी रही हैं। गौरतलब है कि शो में पुनीश के साथ इंटीमेट होने की वजह से बंदगी के ब्वॉयफ्रेंड डेनिस नागपाल ने ब्रेकअप कर लिया है। वहीं, ये भी खबर आई थी कि बंदगी की हरकतों की वजह से मुंबई में उनके मकानमालिक ने उन्हें घर से निकालने का फैसला कर लिया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed