फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानिए बिग बॉस के घर के क्यों बेघर हुईं सपना चौधरी, ये हैं तीन कारण

Mon, 27 Nov 2017 09:08 AM IST
amarujala.com, Presented by: शारुख खान
amarujala.com, Presented by: शारुख खान Updated Mon, 27 Nov 2017 09:08 AM IST
विज्ञापन
Sapna Chaudhary eliminated from the Bigg Boss 11, Three big reason here
सपना चौधरी
हरियाणा की मशहूर डांसर सपना चौधरी बिग बॉस 11 के घर से बाहर हो गई हैं, सपना चौधरी की कुछ हरकतें उनपर भारी पड़ गई। जानिए, इसके पीछे तीन बड़े कारण। 


पढ़ें:- हिना खान की हरकतों पर भड़के करण पटेल, कहा- ये घटियापन क्या कहलाता है
 
Sapna Chaudhary eliminated from the Bigg Boss 11, Three big reason here
Sapna Chaudhary
विकास और पुनीश को भाई मानने वाली सपना चौधरी घर में धीरे धीरे गुटबंदी का शिकार हो गई। घर में उनकी जितनी दोस्ती हुई उससे ज्यादा दुश्मनी। शुरुआत से सपना से हर किसी को काफी उम्मीदें थी लेकिन लेकिन धीरे-धीरे वो इन उम्मीदों पर पानी फेरती गईं। पिछले कुछ दिनों में उनकी हिना, प्रियांक, लव से गहरी दोस्ती हुई तो पुनीष और बंदगी से उन्होंने दुश्मनी मोल ले ली। कई बार उन्होंने बिना सच जाने रिएक्ट किया जिस वजह से घर वालों के साथ साथ बाहर दर्शक भी उनसे नाराज थे।
 
Sapna Chaudhary eliminated from the Bigg Boss 11, Three big reason here
Sapna Chaudhary
सपना चौधरी के बारे में एक और बात खुलकर सामने आई कि उनका रवैया बहुत शार्ट टैंपर रहा। गुस्से में सपना बिल्कुल आपा खो बैठती थीं और बुरे शब्दों का प्रयोग करती थी जो दर्शकों को भी नहीं पसंद आ रहा था। सपना चौधरी की ये हरकत इस बार के लग्जरी टास्क में उस समय उभरी, जब कोर्ट रूम ड्रामे के फैसला करते समय वे बिना बात के बंदगी से भिड़ गईं। सपना चौधरी घर में शुरू से ही हर बात पर सेल्फ स्टैंड लेती रही हैं, लेकिन इस बार तो वे हिना खान के इशारों पर नाचती नजर आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Sapna Chaudhary eliminated from the Bigg Boss 11, Three big reason here
Sapna Chaudhary
वैसे तो बिग बॉस के घर में हर कोई विवादित बोल रहा है, लेकिन सपना की भाषा कुछ देहाती है। जब पिछले टास्क में बिग बॉस ने सपना और बंदगी को फैसला सुनाने को कहा तो बंदगी की बात सुनने की बजाय सपना चौधरी अनर्गल बोलने लगीं और खुल्लमखुल्ला हिना खान का पक्ष लेने लगीं और पुनीश से भी पंगा ले लिया। पुनीश ने सपना को अनपढ़ तक कह डाला तभी सपना ने उन पर हमला बोलते हुए कहा कि मुझे तमीज तेरी शक्ल से भी ज्यादा है। मामला बढ़ा तो घरवालों ने बीच बचाव कराया।
विज्ञापन
Sapna Chaudhary eliminated from the Bigg Boss 11, Three big reason here
Sapna Chaudhary
बिग बॉस के सीजन 11 में एक लाख से ज्यादा वोट हासिल करने वाली सपना चौधरी घर से बेघर हो गई। सपना के बाहर होते ही विकास गुप्ता और प्रियांक आपस में झगड़ते दिखाई दिए। जबकि वो काफी अच्छे दोस्त हैं। विकास तो घर के अन्य सदस्यों से भी भिड़ गए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed